Chaitanya Baghel Bail: चैतन्य बघेल को बिलासपुर हाईकोर्ट से जमानत, जुलाई 2025 से थे जेल में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chaitanya Baghel Bail

Edit by: Priyanshi Soni

Chaitanya Baghel Bail: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। वह जुलाई 2025 से न्यायिक हिरासत में थे। चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने 18 जुलाई की सुबह भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था, संयोगवश उसी दिन उनका जन्मदिन भी था। ईडी ने उन पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए थे।

Chaitanya Baghel Bail: दोनों मामले में मिली जमानत

ईडी और एसीबी ने शराब घोटाले मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। इन दोनों मामलों में जमानत मिल गई है। बिलासपुर हाईकोर्ट में जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की कोर्ट से एसीबी और ईडी मामलों में जमानत दी गई है।

Chaitanya Baghel Bail: पहले सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसमें सीबीआई और ईडी की जांच शक्तियों और उनके अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी गई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए हाईकोर्ट जाने की सलाह दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि यदि ईडी की कार्रवाई या पीएमएलए कानून की वैधानिकता को चुनौती देनी है, तो उसके लिए अलग से याचिका दाखिल करनी होगी।

Chaitanya Baghel Bail

Chaitanya Baghel Bail: बिलासपुर हाईकोर्ट से मिली राहत

बिलासपुर हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद चैतन्य बघेल को इस मामले में बड़ी राहत मिली है। राजनीतिक और कानूनी गलियारों में इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जबकि शराब घोटाले से जुड़े अन्य मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई अभी भी जारी है।

यह खबर भी पढ़ें: Fingeshwar Protest: गरियाबंद में कृषि महाविद्यालय भवन निर्माण को लेकर नगरवासी और ग्रामीण का उग्र आंदोलन

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari