CGPSC RESULT: अंकुश ने बढ़ाया नारायणपुर का गौरव, हासिल की 7वीं रैंक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CGPSC RESULT: Ankush brings glory to Narayanpur, secures 7th rank

सेकंड अटेंप्ट में क्रैक किया एक्जाम, टॉप 10 में बनाया स्थान

रिपोर्ट- गोलू मरकाम

नारायणपुर ब्यूरो :- कल देर रात छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा घोषित परिणाम ने नारायणपुर वासियो को चौका दिया कारण यह था कि, पहली बार नारायणपुर जिले से, किसी छात्र ने छत्तीसगढ़ पीएससी के टॉप टेन सूची में स्थान बनाया था, बता दें नगर के किराना व्यवसायी एवं योग प्रशिक्षक श्री सुबोध बेनर्जी के सुपुत्र अंकुश बेनर्जी ने प्रदेश में सातवां रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है,परिणाम आते ही उनके परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल बन गया,माता-पिता ने इसे उनके निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया,अंकुश लंबे समय से प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी में जुटे थे,शिक्षकों ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है,दोस्तों और साथियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों से भर दिया,अंकुश ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार,मित्रो और गुरुओं के मार्गदर्शन को दिया है,क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं,पीएससी में सातवां रैंक प्राप्त कर अंकुश ने युवाओं के लिए प्रेरक मिसाल पेश की है।

दूसरे ही प्रयास में अंकुश ने हासिल किया सातवां रैंक
अंकुश के बड़े भाई अभिषेक बेनर्जी एवं नारायण बेनर्जी बताते हैं, अंकुश दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था यूपीएससी में लगातार अंकुश ने तीन बार मुख्य परीक्षाएं दी,परंतु इंटरव्यू तक नहीं पहुंच पाया, समय की गंभीरता को समझते हुए अंकुश वापस छत्तीसगढ़ आ गए परिवार के साथ व्यापार में सहयोग करने लगे, साथ ही लोक सेवा के जुनून ने उसे थमने नहीं दिया, अपने परिवार और मित्रों के मार्गदर्शन से उसने 2024 में पहली बार सीजीपीएससी का एग्जाम दिया और पहले ही प्रयास में 137 व रैंक हासिल किया जिसके बाद उसका मनोबल बढ़ गया और दूसरे प्रयास में उसने सातवां रैंक प्राप्त कर नारायणपुर का नाम रोशन किया

पूरे जिलेभर में खुशी का माहौल
टॉप 10 सूची में नारायणपुर के युवक का नाम देखते ही पूरे नगर में खुशी का माहौल बन गया लगातार जिलेवासी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष फोन पर सोशल मीडिया पर बधाई देते रहे

बंग समाज का मान बढ़ाया-कार्तिक
बंग समाज के जिलाध्यक्ष कार्तिक नंदी समेत बंग बंधुओ ने बताया अंकुश शुरू से ही बहुत मेहनती एवं एकाग्रवान बालक है, पूरे छत्तीसगढ़ में सातवां स्थान प्राप्त करने पर निश्चित तौर पर अंकुश ने पूरे नारायणपुर समेत बंग समाज का मान बढ़ाया है

ब्राह्मण कुल के गौरव बने अंकुश-अलोक
सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष आलोक झा ने कहां की बहुत ही हर्ष का विषय है अंकुश ने अपने लगन और परिश्रम से पीएससी का रिजल्ट में पूरे प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है, चरैवेति चरैवेति मंत्र को आत्मसात कर अंकुश ने ऐसा परिणाम लाकर पूरे ब्राह्मण कुल को गौरव किया है

देर रात मंत्री और सांसद ने दी, बधाई
रात को 12:00 रिजल्ट की घोषणा हुई, खबर मिलते ही रात को लगभग 12:30 बजे स्थानीय विधायक एवं मंत्री केदार कश्यप ने फोन पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए जमकर उत्साहवर्धन किया और अंकुश को बधाई दी, जिसके पश्चात ही बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने भी फोन पर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा – अंकुश
सातवां रैंक प्राप्त कर अंकुश बेनर्जी बताते हैं, इस पूरे संघर्ष में परिवार ने हर पल मेरा मनोबल बनाए रखा, मित्रों ने उत्साहवर्धन किया सभी स्वजनों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिलता रहा, अंकुश बताते हैं,छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा,एवं शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त