निकाय चुनाव परिणाम: बीजेपी का 33 नगर पालिका, 5 निगम पर कब्जा, 5 पर बढ़त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

अब तक 174 नगरीय निकाय के रिजल्ट घोषित

छत्तीसगढ़ के नगर निगम चुनावों के परिणामों के बाद बीजेपी में उत्साह का माहौल है। राज्य के पांच नगर निगमों में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 36,365 वोटों से हराया, वहीं राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को मात दी। जगदलपुर में बीजेपी के संजय पांडेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को हराया। अंबिकापुर में बीजेपी की मंजूषा भगत ने कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को 11,063 वोटों से हराया। चिरमिरी में कांग्रेस के विनय जायसवाल को बीजेपी के रामनरेश राय ने 4000 वोटों से हराया।

रायपुर में, जहां पूर्व मेयर एजाज ढेबर को 1500 वोटों से हार का सामना करना पड़ा, वहीं बीजेपी उम्मीदवार मीनल चौबे ने भारी बढ़त बनाई है और 1,38,418 वोटों से आगे चल रही हैं। बीजेपी की जीत का जश्न पार्टी कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रहा है। लोरमी में बीजेपी की जीत के बाद डिप्टी सीएम साव ने कार्यकर्ताओं संग जमकर नृत्य किया, जबकि रायपुर में राजेश मूणत भी कार्यकर्ताओं संग झूमते दिखे।

प्रदेश के पांच नगर निगमों में बीजेपी ने बढ़त बनाई है। मंत्री श्यामबिहार जायसवाल की बहू चुनाव हार गई हैं, जबकि कांग्रेस की रीमा ने चंपा जायसवाल को 44 वोटों से हराया। कुल मिलाकर 10 निगमों, 49 पालिकाओं और 113 नगर पंचायतों में मेयर, पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

यहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच की स्थिति कुछ इस प्रकार है:

  1. रायपुर: पूर्व महापौर एजाज ढेबर हारे, अमर गिदवानी नें 1500 से अधिक वोटो से हराया
  2. दुर्ग: अलका बाघमार (बीजेपी) – 15,000 वोटों से आगे
  3. राजनांदगांव: मधुसूदन यादव (बीजेपी) – 43,500 वोटों से जीते
  4. बिलासपुर: पूजा विधानी (बीजेपी) – 62,000 वोटों से आगे
  5. अंबिकापुर: मंजूषा भगत (बीजेपी) – 11,063 वोटों से जीतीं
  6. चिरमिरी: रामनरेश राय (बीजेपी) – 4000 वोटों से जीते
  7. जगदलपुर: संजय पांडेय (बीजेपी) – जीते
  8. रायगढ़: जीववर्धन चौहान (बीजेपी) – 34,365 वोटों से जीते
  9. कोरबा: नगर निगम क़े महापौर चुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने जीत दर्ज की
  10. धमतरी: बीजेपी (कांग्रेस का नामांकन रद्द हुआ था)

  1. रायगढ़ नगर निकाय चुनाव 2025 में भाजपा को रायगढ़ शहर में मिली भारी बहुमत से जीत, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान को ओपी चौधरी ने दिया विजेता का सर्टिफिकेट,
  2. शनिवार को हुए निकाय चुनाव की मतगणना के बाद भाजपा समर्थित जीवर्धन चौहान 34 हज़ार 365 वोटो से निगम महापौर का चुनाव जीत गए,
  3. महापौर पद हेतु अंतिम परिणाम जारी होने पर बनवारी लाल डहरे को 4 हजार 82, जानकी काटजू कांग्रेस 21 हजार 946, जीवर्धन चौहान बीजेपी 56 हजार 311, रूसेन कुमार मिरी (आप) 588, इंजीनियर सिरिल कुमार 723, जेठूराम मनहर 4 हजार 271, लीलाधर बानू खूंटे 2 हजार 383 वोट मिले,वहीं नोटा में  954 लोगों ने अपना मत दिया।
  4. इस एतिहासिक जीत के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे विष्णु सरकार की सुशासन व विकास की जीत बताई है, 
  5. तो वही बीजेपी के जीवर्धन चौहान ने अपनी जीत पर मोदी व ओपी चौधरी का जताया आभार, कहा गरीब हू – गरीबी को करीब से देखा हुं, गरीबों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा,
  6. रायगढ़ नगर निकाय चुनाव में आज मतगणना के बाद जीतने वाले पार्षद प्रत्याशी
  7. भाजपा 34, कांग्रेस 12,  निर्दलीय 1 व बसपा को 1 सीट मिली।

अन्य जिलों के परिणाम अपडेट

दुर्ग- अपडेट

दुर्ग नगर निगम मतगणना की आठवें चरण के बाद स्थिति

अलका बाघमार (भाजपा): 107642
प्रेमलत साहू (कांग्रेस): 40347

बालोद जिला

2 नगर पालिका दल्लीराजहरा में भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू 3545 वोट से जीत कर 24 साल बाद दल्लीराजहरा में भाजपा के अध्यक्ष बने वही बालोद नगर पालिका ने भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी 3373 वोट से जीत कर 10 साल बाद बालोद नगर में कमल खिलाने में कामयाब रही। वही 6 नगर पंचायत में 5 में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी जीते गुंडरदेही प्रमोद जैन,,,डौंडीलोहारा लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ,,,गुरुर प्रदीप साहू,,चिखलाकसा कुंती देवांगन डौंडी मोतिन चोरका जीते तो अर्जुन्दा में भाजपा से बागी हो कर निर्दलीय चुनाव लड़े प्रणेश जैन चुनाव जीते । बालोद जिले के 8 निकाय में इस बार भाजपा 7 में तो एक ही जगह निर्दलीय प्रत्याशी आये,,,,वही जिले के तीनों विधानसभा में कांग्रेस विधायक होने के बाद भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पढ़ा.

धमतरी अपडेट

नगर निगम धमतरी में भाजपा प्रत्याशी की जीत, भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामु रोहरा ने अपने प्रतिदवंदी आशीष रात्रे बसपा को 34 हजार 85 मतों से हराए, नगर 40 वार्ड मे भाजपा के 27 पार्षद जीते,कां ग्रेस ने 8 पार्षद जीते। वही अन्य के खाते में गए पांच सीट। नगर निगम धमतरी मे कुल 76 . 10 प्रतिशत मतदान हुआ था…

इस प्रकार, बीजेपी ने राज्यभर में अपनी मजबूत स्थिति को साबित किया है, जबकि कांग्रेस को कुछ जगहों पर हार का सामना करना पड़ा है।

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Report: Avinash Shrivastva Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. नारायणपुर में तोते को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. महाकाल की शरण में

Aaj ka Panchang: चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजा का विशेष योग, जानें शुभ-अशुभ समय और उपाय

Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन बुद्धि, ज्ञान,

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक