CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें (CG Top 10)
CG: 1. फॉरेस्ट गार्ड से मारपीट, बेल्ट से पीटा और नचाया
छत्तीसगढ़ में वर्दी पहने फॉरेस्ट गार्ड को युवकों ने नर्सरी में घेर लिया। गर्लफ्रेंड के सामने बेल्ट से पिटाई की और जबरन ठुमके लगवाए। पीड़ित रो-रोकर माफी मांगता रहा। घटना का वीडियो वायरल है।
2. 11 IAS अधिकारियों का तबादला
राज्य सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। कुलदीप को बलौदाबाजार कलेक्टर बनाया गया है। प्रसन्ना को आयुक्त सहकारिता विभाग, आशीष को वेयरहाउस MD और तीर्थराज को आर्थिक-सांख्यिकी विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया।
3. आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से सफाई-पेंटिंग
रायगढ़ में आदिवासी बालिका छात्रावास की छात्राओं से सफाई और पेंटिंग कराई गई। छात्राएं छज्जों पर चढ़कर गंदगी साफ करती और दीवारों पर रंग लगाती दिखीं। वार्डन ने कहा कि यह काम प्यून ने करवाया।
4. दुर्ग के किसानों को 407 करोड़ की सहायता
दुर्ग जिले के 1,06,830 किसानों के खातों में 407 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री साय राशि जारी करेंगे। पाटन क्षेत्र में सबसे अधिक 169.95 करोड़ रुपए वितरित होंगे।
5. ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
दुर्ग में ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। युवक ट्रक के पहिए में फंस गया और ड्राइवर वाहन आगे बढ़ाता रहा, जिससे घसीटने से उसकी मौत हो गई।
CG: 6. पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक
रायपुर में कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा की। बैंकों और बिजली विभाग को सख्त निर्देश दिए गए कि ऋण और सब्सिडी वितरण में देरी न हो।
7. कोरबा में दीवार गिरने से 2 साल के बच्चे की मौत
कोरबा में जेसीबी की टक्कर से निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिर गई। हादसे में 2 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। बाइक और ऑटो भी क्षतिग्रस्त हुए।
8. सरकारी जमीन हड़पने का मामला विधानसभा में उठा
बिलासपुर में सरकारी जमीन कब्जे का मुद्दा विधानसभा में गूंजा। बेलतरा विधायक ने कार्रवाई की मांग की, जिस पर वित्त मंत्री ने जांच समिति गठित करने का आश्वासन दिया।
9. बालोद जिला अस्पताल में अव्यवस्था
बालोद जिला अस्पताल में कलेक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान ओपीडी काउंटर बंद मिला और डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
CG: 10. 1.60 करोड़ का स्क्रैप जब्त
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन-प्रहार के तहत 9 वाहनों समेत 1.60 करोड़ रुपए का स्क्रैप जब्त किया। यह माल ओडिशा से पूंजीपथरा क्षेत्र ले जाया जा रहा था।
read also: MP: Top 10





