CG: दुर्ग में भगवान झूलेलाल पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सिंधी समाज का प्रदर्शन,थाने का घेराव कर की गिरफ्तारी की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG: दुर्ग में भगवान झूलेलाल पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सिंधी समाज का प्रदर्शन,थाने का घेराव कर की गिरफ्तारी की मांग

Reporter: Vishnu Gautam, Edit By: Mohit Jain

सोशल मीडिया पर भगवान झूलेलाल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दुर्ग जिले में सिंधी समाज आक्रोशित हो उठा। समाज के लोगों ने कोतवाली थाने पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और रायपुर-भिलाई के दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

पोस्ट पर की गई अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश
शिकायत के अनुसार रायपुर निवासी विक्की सारगांव और भिलाई निवासी सन्नी वर्मा नाम के युवकों ने सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भगवान झूलेलाल के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर सिंधी युवा विंग ने दोनों युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपे हैं।

थाने के बाहर हुआ विरोध प्रदर्शन
कोतवाली थाने के बाहर सिंधी समाज के युवाओं ने भारी संख्या में पहुंचकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस