CG News 27-01-2026:
ठंड में और भी खूबसूरत हुए छत्तीसगढ़ के टूरिस्ट स्पॉट
गंगरेल, घटारानी और चित्रकोट समेत 7 प्रमुख पर्यटन स्थल सर्दियों में पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। यहां पहुंचने के आसान साधन, ठहरने और खाने की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।
धमतरी में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग
तेज धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। कई वार्डों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया।

दंतेवाड़ा में वन विभाग की झांकी को पहला स्थान
गणतंत्र दिवस पर इको-टूरिज्म थीम पर आधारित झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। झांकी में जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक संरक्षण का संदेश दिया गया।

CG News 27-01-2026:
देवीनवागांव हत्या केस का खुलासा
गंगरेल बांध में फेंका गया शव बरामद किया गया। 40 मछुआरों ने पांच दिनों तक तलाश कर अहम भूमिका निभाई, जिन्हें गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया।
12वीं के छात्र ने आत्महत्या की
छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे न्याय नहीं मिला। प्रिंसिपल और शिक्षक पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ में लव-जिहाद का मामला
तरुण बनकर युवतियों को फंसाने वाला महफूज गिरफ्तार। खुद को रेलवे अफसर बताकर शारीरिक शोषण और ठगी करने के आरोप हैं। आरोपी बिहार का रहने वाला है।

CG News 27-01-2026:
बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या की
शादी से इनकार पर युवक ने युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। लाश को पत्थरों के नीचे छिपाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
15 साल की उम्र में समाज सेवा का संकल्प
दंतेवाड़ा की डॉ. बुधरी ताती ने 545 गांव पैदल घूमकर जनसेवा की। हमले झेलने के बावजूद समाजसेवा जारी रखी। उन्हें पद्मश्री सम्मान मिलेगा।
मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट
पुलिस ने छापेमारी कर 5 लड़कियों और 3 लड़कों को पकड़ा। संदिग्ध हालत में मिलने पर मोहल्लेवालों की शिकायत पर कार्रवाई की गई।
यह खबर भी पढ़ें: MP News 27-01-2026: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें
किसानों की नई पहल: कीमती लकड़ी की खेती
सफेद चंदन, महोगनी और मिलिया डूबिया जैसी फसलों की खेती की जा रही है। 10–12 साल में तैयार होने वाले इन पेड़ों का बाजार भी उपलब्ध है।





