CG News 22-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG News 22-01-2026

CG News 22-01-2026:

रायपुर में कल से लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को कल से लागू किया जा रहा है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार शहर के 21 थाने पुलिस कमिश्नर के अधीन रहेंगे, जबकि 12 थानों की जिम्मेदारी एसपी संभालेंगे।

जांजगीर-चांपा में 20 लाख की लूट, पांचवां आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले में 20 लाख की लूट के मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका था। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG News 22-01-2026: 5 महीने से परेशान 100 गांवों के लोग, 23 पुलियों के लिए बजट नहीं


दंतेवाड़ा जिले में बाढ़ के दौरान बह गईं 23 पुलियों का निर्माण न होने से करीब 100 गांवों के लोग पिछले पांच महीने से परेशान हैं। बजट की कमी के कारण काम शुरू नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं।

CG News 22-01-2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की मंडल अध्यक्षों की सूची
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा की तर्ज पर पहली बार मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी ने जिलेवार सूची जारी की है, जिससे संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है।

CG News 22-01-2026: धान खरीदी सुस्त, 1300 केंद्रों में धान जाम


रायपुर समेत प्रदेशभर में धान खरीदी की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 1300 केंद्रों में धान जाम होने से छह दिन में पांच लाख किसानों से खरीदी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

CG News 22-01-2026

निगम आयुक्त ने शहरी योजनाओं की समीक्षा की
रायपुर में निगम आयुक्त ने शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। जोन कार्यालयों में डॉग फीडिंग जोन स्थापित करने समेत कई निर्देश दिए गए, ताकि शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा सके।

पीएम आवास के हितग्राही पानी को तरस रहे
रायपुर के सत्यम नगर क्षेत्र से 40–50 रहवासी निगम मुख्यालय पहुंचे। लोगों ने शिकायत की कि कई महीनों से न पानी मिल रहा है और न ही सफाई की व्यवस्था हो रही है।

CG News 22-01-2026: बीजापुर में इंद्रावती नदी में डोंगी पलटी, 4 लोग बहे


बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी में डोंगी पलटने से दो बच्चों और दो महिलाओं समेत चार लोग बह गए। हादसा बाजार से लौटते वक्त हुआ, जिसमें दो लोगों को बचा लिया गया।

CG News 22-01-2026

संपत्ति कर वसूली में बड़ा अंतर, लक्ष्य 475 करोड़
रायपुर में संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य 475 करोड़ रखा गया था, लेकिन अब तक केवल 140 करोड़ की वसूली हो पाई है। सख्ती के बावजूद लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।

28 से 30 जनवरी तक राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता
रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 जनवरी तक राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली