Mohit Jain
- ब्रश करते समय गले की धमनी फटी
मेकाहारा के डॉक्टरों ने गाय के दिल की झिल्ली से धमनी रिपेयर कर मरीज की जान बचाई; दुनिया में ऐसे सिर्फ 10 केस बताए जा रहे हैं। - वोटर लिस्ट पर AAP का आरोप
आम आदमी पार्टी ने कहा कि प्रदेश में 27 लाख नाम वोटर लिस्ट से काटे गए; मतदाताओं को सूचना न देने पर सवाल उठाए। - विजय हजारे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की जीत
लो स्कोरिंग मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 6 रन से हराया; 166 रन का लक्ष्य महाराष्ट्र हासिल नहीं कर सका। - कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित
जशपुर के पंडरापाठ में तापमान 1 डिग्री पहुंचा; सरगुजा समेत 4 जिलों में 5वीं तक के स्कूल बंद। - BJP विधायक का बेटा गिरफ्तार
रायपुर में बाइक सवार को कार से टक्कर मारकर फरार होने के मामले में BJP विधायक के बेटे की गिरफ्तारी हुई; युवक की हालत गंभीर। - नवा रायपुर को लेकर सवाल
विधानसभा, मंत्रालय और एयरपोर्ट होने के बावजूद नवा रायपुर को पुलिस कमिश्नरी सिस्टम में शामिल नहीं करने पर बहस तेज। - मवेशी चोरी गिरोह पकड़ा गया
अंबिकापुर में मवेशी चोरी करने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार; 3 पिकअप वाहन जब्त किए गए। - अवैध प्लाटिंग होगी वैध
रायपुर में 7.42 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग को नगर निगम अधिग्रहित कर वैध बनाने की प्रक्रिया शुरू। - हिप-नी रिप्लेसमेंट सर्जरी फिर शुरू
अम्बेडकर अस्पताल में टोटल हिप और नी रिप्लेसमेंट सर्जरी दोबारा शुरू; आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज मिलेगा। - सरकारी कर्मचारियों के लिए मुफ्त बीमा
छत्तीसगढ़ में 4 लाख अधिकारी-कर्मियों को 1.7 करोड़ तक का मुफ्त बीमा; बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए भी सहायता।





