,

CG News 02-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 02-02-2026

CG News 02-02-2026:

1: गरियाबंद में दो पक्षों में हिंसक झड़प
दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। हमलावरों ने घरों में आग लगा दी और 3–4 वाहनों को फूंक दिया। पथराव में पुलिसकर्मी घायल हुए। हालात को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया, मौके पर आईजी पहुंचे।

CG News 02-02-2026

2: रायपुर के बाजारों में पार्किंग बड़ी समस्या
पंडरी, एमजी रोड और कटोरा तालाब जैसे प्रमुख बाजारों में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है।

3: दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी में भावुक पत्र
भक्तों ने मां दंतेश्वरी से बिछड़े प्यार को मिलाने, शादी, नौकरी और बीमारी से राहत दिलाने की मन्नतें लिखकर डाली हैं।

CG News 02-02-2026:

4: छत्तीसगढ़ बनेगा खनिज विकास का हब
बजट प्रावधानों से प्रदेश को खनन, उद्योग और आवास क्षेत्र में सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

5: बजट पर सियासी बयानबाजी तेज
भूपेश बघेल ने कहा कि बजट में छत्तीसगढ़ को कुछ नहीं मिला, जबकि बैज ने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट को ऐतिहासिक बताया।

6: स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 शुरू
रायपुर और बिलासपुर समेत 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में स्वच्छता की जांच शुरू हो गई है, इसी आधार पर शहरों की ग्रेडिंग तय होगी।

CG News 02-02-2026:

7: खाली प्लॉट में बोरिंग से नुकसान
हाईप्रेशर बोरिंग के कारण पास के घर की जमीन फट गई, टाइल्स उखड़ गईं, पंखा टूटा और छत में दरारें आ गईं।

8: 65 लाख वोटर आईडी में गड़बड़ी पकड़ी गई
एआई के जरिए चुनाव आयोग ने छोटी-छोटी गलतियां पकड़ी हैं। सुधार के लिए नोटिस जारी कर 14 फरवरी तक डेटा दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।

9: लिव-इन रिलेशन में हत्या की वारदात
एक महिला, जो अपने पति को छोड़कर अपने से दो साल छोटे युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी, की दूसरे लड़के से बात करने पर गला काटकर हत्या कर दी गई

10: प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़ी अन्य गतिविधियां
प्रशासनिक कार्रवाई, सुरक्षा इंतजाम और विकास परियोजनाएं पूरे प्रदेश में जारी हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…

CG: रायपुर में 8 मिनट में 173 आईफोन चोरी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड, सरगुजा में 11.4…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…