CG News 01-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG News 01

CG News 01-02-2026:

नशे में टावर पर चढ़ा किसान
120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े किसान को पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा, फिर गिरफ्तार कर जेल भेजा; किसान ने कहा था कि बचा हुआ धान बिकेगा तभी नीचे उतरेगा।

CG News 01-02-2026

पति ने आत्महत्या की
युवक ने फेसबुक पर लिखा कि पत्नी ने जादू-टोना कर उसे गर्लफ्रेंड से दूर किया; बाद में चैट्स वायरल कर वह फंदे से लटक गया।

CG News 01-02-2026

चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
बस्तर पुलिस ने धारदार चाकू के साथ युवक को पकड़ा, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।

युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला
दो महीने बाद लड़की का कंकाल मिला; शादी की जिद करने पर बॉयफ्रेंड और उसके साथियों ने हत्या कर दी।

CG News 01-02-2026:

EOW-ACB का रिकॉर्ड
25 साल में एक लाख शिकायतें मिलीं, लेकिन सिर्फ 1600 केस दर्ज हुए; धान घोटाले की जांच 22 साल से लंबित।

कांकेर में भीषण सड़क हादसा
बस और बाइक की टक्कर में पिता-बेटे की मौत, दो बेटियां गंभीर रूप से घायल।

सारंगढ़ में धान खरीदी
84,035 किसानों से 4.42 लाख टन धान खरीदा गया; अवैध खरीदी पर 92 केस दर्ज, 23,498 क्विंटल धान जब्त।

बिलासपुर में गांजा तस्करी पर कार्रवाई
दो महिलाएं और दो पुरुष खुलेआम गांजा बेचते पकड़े गए, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज।

CG News 01-02-2026:

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान
खेती के लिए किसान, वैज्ञानिक और अफसरों की संयुक्त टीम काम कर रही है; किसानों की आय दोगुनी हो रही है।

रेत में दबा मिला शव
सेंदुर नदी की रेत में रायगढ़ निवासी का शव मिला; हत्या कर शव छिपाने की आशंका।\

यह खबर भी पढ़ें: MP News 01-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें