CG: मितगई स्कूल विवाद में नया मोड़: बच्चों ने खुद झूठे आरोपों का किया खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Reporter: Sunil Kumar Thakur, Edit By: Mohit Jain

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के मितगई गांव से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें हाई स्कूल के प्रिंसिपल अजय गुप्ता पर मिडिल स्कूल के छात्रों से गंदी और अश्लील भाषा में बात करने के आरोप लगाए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था और मामले ने गंभीर रूप ले लिया था।

जांच में सामने आई सच्चाई
जांच टीम जब स्कूल पहुंची तो बच्चों ने अपने बयान बदलते हुए कहा कि अजय गुप्ता सर कभी अभद्र भाषा में बात नहीं करते थे। उन्होंने बताया कि जब वे खेलते थे, तब सर उन्हें पढ़ाई करने के लिए कहते थे। इसी बात से नाराज़ होकर उन्होंने गुस्से में झूठा आरोप लगा दिया था।

बच्चों ने कैमरे पर दिया बयान
बच्चों ने कैमरे के सामने कहा कि “सर बहुत अच्छे हैं, उन्होंने कभी गंदी भाषा में बात नहीं की।” उन्होंने यह भी बताया कि वायरल वीडियो भ्रामक था और सच्चाई से बिल्कुल अलग था।

जांच जारी, अधिकारी मौके पर पहुंचे
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। अब यह मामला झूठे आरोप और भ्रामक वीडियो फैलाने की दिशा में जांच के दायरे में है।

Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस