CG: पैसों के लेन-देन के विवाद में जमीन दलाल की बेरहमी से हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG: पैसों के लेन-देन के विवाद में जमीन दलाल की बेरहमी से हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार

Reporter: Vishnu Gautam, Edit By: Mohit Jain

दुर्ग। शहर के शीतल नगर इलाके में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां जमीन दलाल संतोष आचार्य की आठ लोगों ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे पुराने विवाद और पैसों के लेन-देन का मामला था।

जानकारी के अनुसार, संतोष आचार्य अपने घर पर अकेले थे। तभी आठों आरोपी सब्बल (लोहे की छड़) लेकर पहुंचे और जबरन घर में घुस गए। आरोपियों ने पहले संतोष की बेरहमी से पिटाई की, फिर उन्हें घसीटकर बाहर लाए और एक कचरा गाड़ी में लादकर सराफा लाइन इलाके में ले गए। वहां भी उन्होंने संतोष पर हमला जारी रखा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की और सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुराने पैसों के लेन-देन और आपसी विवाद से जुड़ी पाई गई है। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,