
शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, अब 6 महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन
भाई दूज के शुभ अवसर पर गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। “हर-हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयघोष से केदारघाटी गूंज उठी। हजारों श्रद्धालुओं ने कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दर्शन कर











