
हिमाचल में भारी बारिश का कहर: 37 की मौत, 40 लापता, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाएं सामने आ रही हैं। अब तक 37 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से अधिक लोग लापता हैं।










