
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, विपक्ष और बीजेपी आमने-सामने
BY: Yoganand Shrivastva दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने अचानक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया। बताया गया कि आरोपी ने पहले थप्पड़ मारा और फिर उनके बाल खींचने की कोशिश की। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।











