
New Delhi दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: गुरुवार को आंधी और बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
New Delhi मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।











