
Maheshwari Global Convention: अमित शाह बोले-आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा
Maheshwari Global Convention: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि समाज की आत्मनिर्भरता और सामाजिक आयोजनों से देश मजबूत बनता है। सामाजिक संगठनों की शक्ति समाज एवं देश के लिए उपयोगी होती है। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज ने सेवा के संकल्प को चरितार्थ किया है।











