,

Jaipur: कांग्रेस के समय की मनरेगा की विफलताओं का अंत है वीबी-जी राम जी

Jaipur: VB-G Ram ji is the end of the failures of MNREGA during the Congress era.

Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सीएमओ में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लाया गया विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम, 2025 ग्रामीण रोजगार और आजीविका सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी कानून से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थाई और गुणवत्तापूर्ण संपत्तियों का निर्माण हो सकेगा। यह कानून ग्रामीण रोजगार नीति को विकसित भारत के रोडमैप से जोड़ेगा और राजस्थान को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा को ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी देने के उद्देश्य से लाया गया था, लेकिन कांग्रेस सरकार के कमजोर प्रशासन और भ्रष्टाचार के कारण यह अपने लक्ष्य को पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं कर सका। इसमें जनता के पैसे का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत मंशा के चलते मनरेगा के तहत किए गए अधिकांश कार्य गांवों की समग्र विकास योजनाओं से नहीं जुड़ पाए। इनमें अस्थायी सड़कों, अधूरी जल संरचनाओं और बिना योजना के मिट्टी के कार्य करवाए जाते थे जिनकी कोई दीर्घकालिक उपयोगिता नहीं थी।

उन्होंने कहा कि मनरेगा में फर्जी और डुप्लीकेट जॉब कार्ड, नकली लाभार्थी, मनगढ़ंत हाजिरी और मजदूरी भुगतान में अनियमितताओं की जांच पड़ताल के लिए कोई सुदृढ़ व्यवस्था नहीं होने के कारण सोशल ऑडिट केवल औपचारिकता बनकर रह गई। प्रशासनिक व्यय की सीमा मात्र 6 प्रतिशत होने से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं हो पाता था। वहीं, बेरोजगारी भत्ता तथा देरी से भुगतान पर मुआवजे जैसे प्रावधान कागजों तक सीमित रह गए थे।

श्री शर्मा ने कहा कि नए वीबी-जी राम जी अधिनियम-2025 में इन सभी कमियों को दूर किया गया है। अब सालाना रोजगार की कानूनी गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर एक-दूसरे के पूरक हैं। कई छोटे किसान खेती भी करते हैं और मजदूरी भी करते हैं। खेती के दिनों में श्रमिकों को अतिरिक्त लाभ मिल सके, इसके लिए राज्य सरकारों को इस कानून में 60 दिनों का कार्य विराम घोषित करने का अधिकार दिया गया है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत जल संसाधन, मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढांचा, आजीविका अवसंरचना और आपदा प्रबंधन से जुड़े ठोस व टिकाऊ कार्य कराए जाएंगे। जियो-टैगिंग, सैटेलाइट इमेजरी, मोबाइल ऐप और एआई जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। हर छह माह में डिजिटल तथ्यों के साथ सोशल ऑडिट अनिवार्य होगी। इसके साथ ही, निश्चित समय-सीमा वाली डिजिटल बहुस्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली और जिला लोकपाल की व्यवस्था भी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिनियम के तहत मजदूरी का भुगतान हर सप्ताह करना अनिवार्य होगा और दो सप्ताह से अधिक देरी होने पर स्वतः मुआवजा मिलेगा। प्रशासनिक व्यय की सीमा को बढ़ाकर 9 प्रतिशत किया गया है, ताकि पर्याप्त स्टाफ, तकनीकी विशेषज्ञता, प्रशिक्षण और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि टिकाऊ और जवाबदेह वित्तीय मॉडल पर आधारित वीबी-जी राम जी अधिनियम में हर वर्ष के लिए एक स्पष्ट और तय बजट निर्धारित किया जाएगा। मांग के अनुसार काम उपलब्ध कराने की व्यवस्था पहले की तरह बनी रहेगी। इसमें राज्यों को कुल 17 हजार करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त आवंटन होने की उम्मीद है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस ऐतिहासिक सुधार को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है जबकि यह सहकारी संघवाद का मॉडल है, जिसमें राज्यों की 40 प्रतिशत भागीदारी से जवाबदेही बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से काम कम होने का भ्रम फैलाया जा रहा है जबकि सच्चाई यह है कि नए कानून से अब सुनियोजित ढंग से गांवों की वास्तविक जरूरत के हिसाब से कार्य करवाए जाएंगे। पीएम गतिशक्ति से जुड़कर गांवों में पानी, स्थायी सड़कें और आवश्यक बुनियादी ढांचे के कार्य भी होंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रामक और दुष्प्रचारपूर्ण आरोपों को बेनकाब करना आपकी और हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनहित में लाए गए वीबी-जी राम जी अधिनियम-2025 की खूबियों को जनता तक पहुंचाना होगा।

Kanker NIA Court: 2019 के हत्या-अपहरण मामले में आरोपी को उम्रकैद, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

Kanker NIA Court: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित विशेष NIA

PM Modi Birthday: दुर्ग पुलिस लाइन में सवा लाख दीपों से बनाया भारत का मानचित्र

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन

Tohana Free Eye Checkup Camp: पीएम मोदी के जन्मदिन पर गांव विदाई खेड़ा में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

Tohana Free Eye Checkup Camp: टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

PM Modi Birthday: 21 हजार दीपों से जगमगाया राजिम का त्रिवेणी संगम, हुई महानदी आरती

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: एमसीबी के गंगा सरोवर में जले दीप, पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: अंबिकापुर में जले दीप, पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

PM Modi Birthday: कांकेर में लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया आशीर्वाद

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर

India vs Afghanistan 3rd T20: वैभव सूर्यवंशी फिर बाहर, भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

India vs Afghanistan 3rd T20 मुकाबला गुरुवार 17 सितंबर को दिल्ली के

Narmadapuram Wanted Accused: 16 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, 1991 के हत्याकांड में था आरोपी

Narmadapuram Wanted Accused के खिलाफ नर्मदापुरम की सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई

Patel Nursing Training Center: ₹20 हजार में नर्सिंग कोर्स का दावा, मान्यता को लेकर उठे सवाल

Patel Nursing Training Center: छिंदवाड़ा में नर्सिंग प्रशिक्षण को लेकर संचालित बताए

Kanker Bus Accident: तेज रफ्तार बस ने राजमिस्त्री की ली जान, विरोध में चक्का जाम

Kanker Bus Accident: कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में तेज रफ्तार बस

Gariaband Encroachment Action: 166 आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई, 40 गिरफ्तार; 106 हेक्टेयर कोर क्षेत्र मुक्त

Gariaband Encroachment Action: गरियाबंद जिले में रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ

Lightning Strike in Marwahi: जंगल में गिरी बिजली, 7 गाय समेत 15 मवेशियों की दर्दनाक मौत

Lightning Strike in Marwahi: मरवाही क्षेत्र में अचानक बदले मौसम के बीच

Cleanliness Campaign : पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में वृहद सफाई अभियान, सुरेश खन्ना ने की शुरुआत

रिपोर्ट- राशिद सिद्दीकी Cleanliness Campaign : लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें

PM Modi Birthday पर लखनऊ बीजेपी कार्यालय में दोहरा जश्न, विश्वकर्मा पूजा पर हुआ गुलगुला वितरण

रिपोर्ट- राशिद सिद्दीकी PM Modi Birthday लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन