
Jalore के पंसेरी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ग्रामीणों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं
Report by: Suman Jalore: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा गुरुवार सुबह राजस्थान के जालौर जिले के पंसेरी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने गांव में सुबह की सैर के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद किया और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित भी किया।










