
ABVP ने चंद्रशेखर आजाद के आरोपों को किया खारिज, कहा- ‘झड़प में हमारा कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं’
भुवनेश्वर: उत्कल विश्वविद्यालय में लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद की उपस्थिति में हुए राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ हुई झड़प को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संगठन ने इस घटना की निंदा करते हुए स्पष्ट किया कि उनके किसी भी कार्यकर्ता की इसमें










