
ओडिशा में 1,000 हेक्टेयर में बनेगा मेगा आईटी पार्क, भुवनेश्वर-कटक बनेगा पूर्वी भारत का टेक हब
ओडिशा सरकार ने राज्य के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के कार्य मंत्री प्रीथ्वीराज हरिचंदन ने घोषणा की है कि कटक-भुवनेश्वर ट्विन सिटी में 1,000 हेक्टेयर में फैला एक विशाल आईटी पार्क विकसित किया जाएगा। यह परियोजना ओडिशा को भारत की डिजिटल इकोनॉमी में एक प्रमुख केंद्र










