
Odisha News: 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SI, गिरफ्तारी से बचने तालाब में कूदा; रेस्ट रूम से मिले 1.55 लाख रुपये
BY: Yoganand Shrivastva Odisha News ओडिशा के संबलपुर जिले में रिश्वतखोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अधिकारी तालाब में कूद गया।










