Bulandshehar: सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य समापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bulandshehar: Grand closing of MP Sports Festival 2025

By- Isa ahmad

संवाददाता: सुरेश भाटी

Bulandshehar: जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित खालौर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन समारोह आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्टेडियम में खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की, जबकि मंच संचालन शंभू सिंह राघव द्वारा किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और सभी खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विजेता टीमों को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

मुख्य अतिथि स्मृति ईरानी ने बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं और न्याय पंचायतों से विजेता टीमों को मेडल और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

स्मृति ईरानी बोलीं- ग्रामीण प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा,

“सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को नई पहचान मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। आने वाले समय में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।”

सांसद डॉ. भोला सिंह बोले- हर गांव से निकलेगी खेल प्रतिभा

बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा,

“सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य हर गांव और क्षेत्र से खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें आगे बढ़ाना है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।”

खेल चरित्र निर्माण का माध्यम: विकास चौहान

भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि,

“भारतीय जनता पार्टी खेलों को केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा से जोड़कर देखती है। सांसद खेल महोत्सव इसका सशक्त उदाहरण है।”

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, विधायक डिबाई सी.पी. सिंह लोधी, जिलाधिकारी श्रुति सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, जहांगीराबाद नगर पालिका चेयरमैन किशन पाल, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

खेल भावना को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

समारोह के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और सभी ने खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cervical Cancer : सर्वाइकल कैंसर से बचाव अब संभव : डा संगीता त्रिवेदी

Cervical Cancer : दमोह : बच्चेदानी के मुंह का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर)

T20 Wrold Cup Final:अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने, होगा रोमांचक मुकाबला

अहमदाबाद। आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को

Chhattisgarh : मनेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय युवा संसद: छात्रों ने लोकतंत्र की झलक दिखाई

Chhattisgarh : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों ने संसद

Nawada : एसपी अभिनव धीमान ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर दिया कड़ा निर्देश

Nawada : पुलिस मुख्यालय में संगोष्ठी में एसपी ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा,

AmbalaJobFair2026 : सेना से रिटायर जवानों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 17 मार्च को जॉब फेयर

by: digital desk AmbalaJobFair2026 : अंबाला/चंडीगढ़: पूर्व सैनिकों को नागरिक जीवन में

Cervical Cancer : सर्वाइकल कैंसर से बचाव अब संभव : डा संगीता त्रिवेदी

Cervical Cancer : दमोह : बच्चेदानी के मुंह का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर)

Rajasthan : स्कूल में बच्चों ने टीम इंडिया की जीत के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Rajasthan : आर्यन मॉडल स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मैदान में बैट-बॉल

Water From Peepal Tree : पीपल के पेड़ से टपकी पानी की धार, ग्रामीणों में चर्चा

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Water From Peepal Tree : सतवास तहसील के ग्राम

BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात,

Gwalior News : नाश्ते की दुकान पर पेड़ गिरा, तीन लोग घायल

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर मे रेलवे स्टेशन के चार नंबर

Raipur में खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह खाक

Raipur: राजधानी रायपुर के अशोक रत्न सोसायटी में खड़ी एक BMW कार

Holi Event 2026: होली मिलन में चढ़ा भक्ति का रंग, भजनों पर झूमे विधायक रामेश्वर शर्मा

Holi Event 2026: विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय में होली

Morena Murder : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Reporter- प्रताप सिंह बघेल Morena Murder : पुरानी कहावत है, प्यार अंधा

Madhupur में मंत्री हफीजुल हसन ने 4.24 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Report by: Aimtiyaz Madhupur: मधुपुर स्थित कार्यालय परिसर में राज्य के जल

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Burial Dispute: ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में रोका गया दफन

Burial Dispute: भानुप्रतापपुर में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर

Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

Report by: Pratap Singh Baghel Morena: मुरैना के सवलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित

Bhiwani में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन

Rudraprayag के जंगलों में लगी आग, शरारती तत्वों के कारण बढ़ा संकट

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा

Tribal Boys Hostel Negligence: करोड़ों की लागत से बना आदिवासी छात्रावास जर्जर

Tribal Boys Hostel Negligence: कोरिया जिले के कटघोडी स्थित आदिवासी बालक प्री-मैट्रिक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1. UPSC 2025