Budget 2026-27: महिलाओं, किसानों, MSME और दिव्यांगों पर विशेष फोकस, सरकार ने खोले विकास के नए द्वार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Budget 2026-27

Edit by: Priyanshi Soni

Budget 2026-27: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट प्रस्तुत कर दिया है। इस बजट में अर्थव्यवस्था को गति देने, रोजगार बढ़ाने और सामाजिक उत्थान को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम घोषणाएं की गई हैं। किसानों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, बुनकरों और MSME सेक्टर को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

Budget 2026-27: लखपति दीदी योजना का होगा विस्तार

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। अब महिलाओं को केवल आजीविका तक सीमित रखने के बजाय उन्हें सफल उद्यमी बनाने के अवसर दिए जाएंगे। इसके तहत देशभर में SHE Mart (Self Help Entrepreneur) स्थापित किए जाएंगे, ताकि महिलाओं की आय और व्यवसाय को बढ़ावा मिल सके।

Budget 2026-27: महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल की शुरुआत

खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल योजना शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य पारंपरिक उद्योगों को नया जीवन देना है।

Budget 2026-27: राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प योजना को मिलेगा बल

इस योजना के तहत मौजूदा सरकारी योजनाओं को एकीकृत किया जाएगा और बुनकरों व हस्तशिल्प कारीगरों को विशेष सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि उनका कारोबार मजबूत हो सके।

Budget 2026-27: वस्त्र उद्योग के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना

टेक्सटाइल सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना की घोषणा की गई है। इसके तहत प्राकृतिक, मानव-निर्मित और न्यू-एज फाइबर को बढ़ावा दिया जाएगा, खासकर सिल्क और जूट उद्योग को लाभ मिलेगा।

Budget 2026-27: वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना

इस योजना के माध्यम से टेक्सटाइल इंडस्ट्री को आधुनिक बनाया जाएगा। सरकार निवेश में सहायता करेगी और कॉमन टेस्टिंग एवं सर्टिफिकेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

Budget 2026-27: MSME के लिए कॉरपोरेट मित्र योजना

Budget 2026-27

टियर-2 और टियर-3 शहरों में MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कॉरपोरेट मित्र योजना लाई गई है। साथ ही 10,000 करोड़ रुपये का MSE Growth Fund भी बनाया जाएगा, जिससे छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी।

Budget 2026-27: टूरिस्ट गाइड्स के लिए पायलट स्कीम

देश के 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड्स की स्किल अपग्रेड करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इसके तहत IIM के सहयोग से 12 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Budget 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र में बायोफर्मा शक्ति योजना

कैंसर, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए बायोफर्मा शक्ति योजना शुरू की गई है। इसके तहत बायोलॉजिक्स के निर्माण के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा।

Budget 2026-27: किसानों के लिए कोकोनट प्रोत्साहन योजना

नारियल उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोकोनट प्रोत्साहन योजना का विस्तार किया जाएगा। इससे 1 करोड़ किसानों सहित करीब 3 करोड़ लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Budget 2026-27: कृषि में AI के लिए भारत विस्तार योजना

किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए भारत विस्तार योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत खेती में AI आधारित उपकरणों का उपयोग बढ़ाया जाएगा।

Budget 2026-27: दिव्यांगों के लिए दो नई योजनाएं

दिव्यांग कौशल योजना के तहत दिव्यांगजनों को विशेष प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। वहीं दिव्यांग सहारा योजना के तहत कृत्रिम अंग निर्माण में सरकार सहयोग करेगी।

Read also: Union Budget 2026: मध्यप्रदेश को मिली बड़ी सौगात, गर्ल्स हॉस्टल से लेकर शहर विकास तक बड़े ऐलान

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित