ब्रेकिंग खनियाधाना : सरकारी स्कूल में मासूमों से बर्तन धुलवाने का मामला — शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Mukesh Prajapati

खनियाधाना। शासन की योजनाओं के तहत बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएँ देने का दावा करने वाला शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सिनावलकला के शासकीय प्राथमिक विद्यालय से छोटे-छोटे बच्चों से बर्तन धुलवाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि मिड-डे मील के बाद शिक्षक बच्चों से अपने बर्तन खुद धुलवाते हैं, जबकि यह कार्य स्व-सहायता समूह की जिम्मेदारी में आता है।

शिक्षा विभाग की खुली पोल

यह घटना न केवल शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा नियमों का भी उल्लंघन है। प्रधानाध्यापक और स्व-सहायता समूह की संचालक की इस मामले में स्पष्ट लापरवाही सामने आई है।

अधिकारी बोले — कार्रवाई करेंगे, फिर किया फोन बंद

जब इस मामले पर जनपद शिक्षा केंद्र के अधिकारी बीआरसीसी से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि “कार्यवाही करेंगे” और फिर फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो वे जिला शिक्षा अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराने जाएंगे।

कार्रवाई की मांग

अभिभावकों और ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि प्रधानाध्यापक और जिम्मेदार समूह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और