,

ब्रेकिंग: गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच बड़ी कामयाबी

Breaking: Big success during Home Minister Amit Shah's Bastar visit

तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर से रिपोर्ट

गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता सामने आई है। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में 86 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया है। यह आत्मसमर्पण राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास कार्यक्रम “ऑपरेशन चेयुथा” के तहत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भद्राद्री कोठागुडेम मल्टी जोन-1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय में इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी मूल रूप से छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में शामिल थे।

आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को तेलंगाना सरकार द्वारा तत्काल सहायता के रूप में 25,000 रुपये प्रदान किए गए हैं। साथ ही उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुनर्वास और रोजगार संबंधी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

यह आत्मसमर्पण ऐसे समय में हुआ है जब गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर हैं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास व सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठकें कर रहे हैं। इस घटनाक्रम को केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त रणनीति की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

सरकार का कहना है कि अब समय आ गया है जब नक्सली हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ें और शांति से जीवन व्यतीत करें।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…