Bokaro में पुलिस की अमानवीय कार्रवाई, पूर्व पार्षद रमाशंकर सिंह की बेरहमी से की पिटाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro

Report by: Sanjeev Kumar

Bokaro : बोकारो पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पूर्व पार्षद रमाशंकर सिंह को थाने में बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह बिना सहारे के चल भी नहीं पा रहे थे। घटना 23 फरवरी को चास थाना क्षेत्र के वार्ड 32 के मतदान केंद्र में हुई थी। मतदान के दौरान पार्षद प्रत्याशी रेखा देवी के पति रमाशंकर सिंह ने वोटिंग में हो रही गड़बड़ी का विरोध किया था। इसी दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई थी।

Bokaro : हिरासत में पिटाई और गंभीर हालत

एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार सिंह के घायल होने के बाद पुलिस ने रमाशंकर सिंह को हिरासत में लिया और बर्बर तरीके से पीटा। आज जब उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, तो वह खुद चलने में भी असमर्थ नजर आए।

Bokaro

Bokaro : कांग्रेस विधायक ने उठाया मामला

बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि एक जनसेवक के साथ इस तरह की बर्बरता निंदनीय है और इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले अपराधियों को पुलिस ने जनता के बीच पेश किया, लेकिन जनसेवक के साथ अपराधियों जैसा सलूक किया गया, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

Bokaro : थाने में समर्थक को भी पीटा गया

घटना के दिन थाने में मिलने गए सरदार कॉलोनी निवासी सोनू कुमार को भी पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उनके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं। सोनू ने बताया कि जब वह पार्षद से मिलने गए थे, तो पुलिस ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा।

Bokaro : परिवार और उम्मीदवार की प्रतिक्रिया

पार्षद की उम्मीदवार रेखा देवी ने कहा कि जब उन्हें न्यायालय में देखा, तो लगा कि उनके साथ बहुत गलत हुआ है। वह खुद से चल भी नहीं पा रहे थे और सहारा देकर जेल भेजा जा रहा था। उनका कहना है कि विरोध केवल मतदान में गलत तरीके से हो रहे काम के खिलाफ था, लेकिन पुलिस की एकतरफा कार्रवाई में उनके पति और समर्थकों को भी निशाना बनाया गया।

read also: Haryana में शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं, CM नायब सैनी ने दिए नकल रहित परीक्षाओं के दिशा निर्देश

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,