Blood Donation Camp : Sikh Regiment ‘द माइटी सिख’ के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर 196 फील्ड रेजिमेंट द्वारा पूर्व सैनिक संगठन के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेना के 140 जवानों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय
Blood Donation Camp:ब्रिगेडियर विभाकर त्यागी ने किया शुभारंभ
रक्तदान शिविर का शुभारंभ ब्रिगेडियर विभाकर त्यागी एवं मीनाक्षी त्यागी ने रिबन काटकर किया। ब्रिगेडियर त्यागी ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से सेना समाज को सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने पूर्व सैनिकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सेना देश के लिए समर्पित है और आगे भी इसी तरह सामाजिक कार्य करती रहेगी।

Blood Donation Camp:140 यूनिट रक्त संग्रह, रेयर ग्रुप पर विशेष ध्यान
इस शिविर में अवतार सिंह, राजेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, देवेंद्र सिंह सहित अन्य जवानों और पूर्व सैनिकों ने कुल 140 यूनिट रक्तदान किया। मेडिकल ऑफिसर मेजर डी.आर. धाराम वीर सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य यूनिट के लिए रेयर ब्लड ग्रुप एकत्र करना
Blood Donation Camp:रक्तदान है जीवनदान
मेजर धाराम वीर सिंह ने कहा कि रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।
Read More :Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा




