,

गर्लफ्रेंड के इशारे पर BJP नेता ने रची पत्नी की हत्या की साजिश, 15 दिन की प्लानिंग के बाद वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार

BY: Yoganand Shrivastva

अजमेर, राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ इलाके में भाजपा नेता की पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पति, उसकी प्रेमिका और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश करीब 15 दिन पहले रची थी और वारदात को लूट की तरह दिखाने की कोशिश की गई थी।

अफेयर बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता रोहित सैनी का एक महिला से प्रेम संबंध था। इसी रिश्ते के चलते पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। पत्नी संजू उर्फ संजना सैनी (30) पति को रोकने-टोकने लगी थी, जिसके कारण रोहित ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

राखी के बाद दिया वारदात को अंजाम

10 अगस्त को, राखी के दूसरे दिन, रोहित अपनी पत्नी को मायके से लेकर लौट रहा था। रास्ते में किशनगढ़ के सिलोरा इलाके में उसने अपने साथियों की मदद से पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को लूट जैसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन जांच में पुलिस को गड़बड़ियां नज़र आईं।

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी

एसपी वंदिता राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शुरू में इसे लूट के इरादे से हत्या बताया गया था, लेकिन मौके की जांच और साक्ष्यों से पता चला कि पूरा खेल पति ने रचा था। पुलिस ने रोहित, उसके साथी रवि, एक नाबालिग और रोहित की प्रेमिका ऋतु को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ऋतु ही इस हत्या की असली वजह बनी। रोहित ने उसी के कहने पर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा। फिलहाल चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP