,

MP में BJP ने रचा इतिहास, पीएम मोदी से लेकर जेपी नड्डा तक सबने की तारीफ, जानिए क्या कहा…

MP BJP

मध्यप्रदेश भाजपा ने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में 1 करोड़ 50 लाख से अधिक सदस्यों का लक्ष्य पार करते हुए संगठन पर्व में नया इतिहास रच दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माइक्रोप्लानिंग और अथक प्रयासों से 1 करोड़ 50 लाख 28 हजार 107 सदस्य बनाए हैं। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

वीडी शर्मा ने दी जानकारी
वीडी शर्मा ने कहा कि यह सफलता जमीनी स्तर पर कार्यरत भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा करते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है, जिसमें भी पार्टी रिकॉर्ड बनाएगी।


पीएम मोदी ने की तारीफ
प्रदेश भाजपा के काम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की। मध्य प्रदेश के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान महामंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि जब प्रधानमंत्री को उन्होंने मध्य प्रदेश के सदस्यता अभियान की जानकारी दी तो पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में भी अच्छा काम किया और सदस्यता में भी अच्छा काम किया है। केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश की पूरी टीम को बधाई दी।
सीएम मोहन यादव ने कही ये बात
भाजपा के सदस्यता अभियान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को और अपने कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ़ की है। सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश को डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था। जिसे हमारे कार्यकर्ताओं ने निर्धारित समय में प्राप्त कर लिया है। सदस्यता अभियान के इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…