इस साल पहली बार निगेटिव में पहुंचा बिटकॉइन: एक महीने में रिकॉर्ड हाई से भारी गिरावट, अब कीमत कितनी बची ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bitcoin-price-crash-2025-major-fall-why-crypto-market-down-rbi-stance

by: vijay nandan

पिछले कुछ सप्ताहों में क्रिप्टो बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन, जो अक्टूबर की शुरुआत में नए ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा था, अब तेज गिरावट से जूझ रहा है। करीब एक महीने में ही यह अर्श से फर्श पर आ गया है और साल 2025 में पहली बार इसने निगेटिव रिटर्न दिखाया है। रविवार को बिटकॉइन की कीमत गिरकर लगभग 93,000 डॉलर तक आ गई। इस साल अब तक इसमें करीब 30% की गिरावट दर्ज हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में ही बाजार में 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा का लिक्विडेशन देखा गया।

बिटकॉइन की मौजूदा स्थिति

6 अक्टूबर को बिटकॉइन ने अपना सर्वकालिक उच्च स्तर ($126,251) छुआ था। लेकिन उस तेजी के बाद लगातार बिकवाली और कमजोर भावनाओं ने इसकी कीमत को नीचे खींच दिया। सोमवार सुबह सिंगापुर समय के अनुसार 8:39 बजे बिटकॉइन थोड़ा संभला और $94,869 पर ट्रेड करता दिखा।

इतनी गिरावट क्यों आई?

  1. बड़े निवेशकों का कदम पीछे करना

बीते एक महीने में कई संस्थागत और ‘व्हेल’ निवेशकों ने चुपचाप अपनी होल्डिंग कम की है। इनके हटते ही बाजार को वो सपोर्ट नहीं मिला जिसने पहले बिटकॉइन को रिकॉर्ड हाई तक पुचाया था।

  1. टेक शेयरों की रफ्तार थमना

हाल ही में टेक्नोलॉजी सेक्टर के गिरने से निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता कम हुई है। इसका सीधा असर क्रिप्टो जैसे अस्थिर एसेट्स पर पड़ा।

  1. ट्रंप प्रशासन से जुड़ी उम्मीदों का फीका पड़ना

ट्रंप सरकार के दौरान क्रिप्टो के लिए नरम नीतियों की उम्मीद ने बाजार में पिछले महीनों में जोश भर दिया था। लेकिन अब वह उत्साह कम होता दिख रहा है, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा है।


भारत में क्रिप्टो बाजार नहीं खुलेगा: RBI का साफ संकेत

भारत में फिलहाल क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कोई औपचारिक या रेगुलेटेड बाजार खोलने की योजना नहीं है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा लगातार कह चुके हैं कि क्रिप्टो देश की वित्तीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। उनकी राय है कि निजी क्रिप्टोकरेंसी की अनुमति देना अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह होगा, इसलिए भारत में क्रिप्टो ट्रेडिंग को रेगुलर मार्केट की तरह खोलने का सवाल ही नहीं उठता।

सरकार भी इस मुद्दे पर सावधानी बरत रही है और अभी तक क्रिप्टो को लेकर कोई स्पष्ट अनुमति या आधिकारिक बाजार बनाने का निर्णय नहीं लिया गया है। यानी आने वाले समय में भारत में औपचारिक क्रिप्टो मार्केट खुलने की संभावना बहुत कम दिखाई देती है।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और