Birthday Blessing: मनोज तिवारी के जन्मदिन पर स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दिया आशीर्वाद, निवास पर पहुँचकर शॉल भेंट की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Birthday Blessing

Birthday Blessing: लोकप्रिय सांसद एवं जनप्रिय नेता श्री मनोज तिवारी के जन्मदिवस पर परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने स्वयं उनके निवास पर पहुँचकर उन्हें विशेष आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर स्वामी जी ने मनोज तिवारी को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। श्री मनोज तिवारी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुरभि तिवारी ने स्वामी जी से आशीर्वाद ग्रहण किया।

Birthday Blessing: “सरल और जनसेवक व्यक्तित्व” – स्वामी चक्रपाणि

इस मौके पर स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि मनोज तिवारी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सहज और आत्मीय है। उन्होंने कहा कि चाहे अभिनेता के रूप में हों या जनप्रतिनिधि के रूप में, मनोज तिवारी ने हमेशा भाई और पुत्र समान स्नेहपूर्ण व्यवहार किया है और जनता के सुख-दुःख में साथ खड़े रहे हैं।

Birthday Blessing

स्वामी जी ने मनोज तिवारी की धर्मपत्नी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों मिलकर संस्कार, परिवार और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने मंगलकामना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के मार्ग पर आगे बढ़ाए और वे सदैव स्वस्थ एवं समाज सेवा में सक्रिय रहें।

Birthday Blessing: ‘जय श्री राम’ के जयघोष से गूँजा प्रांगण

कार्यक्रम के दौरान स्वामी जी ने “जय श्री राम” का उद्घोष किया, जिससे पूरा प्रांगण जयकारों से गूँज उठा। उपस्थित जनसमूह ने तालियों से स्वागत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर श्री बाल किशन शर्मा, श्री राजकुमार ढिल्लों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें: Water Hackathon India–Israel: जी.एच. रायसोनी विश्वविद्यालय में इंडिया–इज़राइल जल संगोष्ठी एवं हैकाथॉन का भव्य समापन

Birthday Blessing: धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका

उल्लेखनीय है कि मनोज तिवारी ने राम मंदिर सहित अनेक राष्ट्रीय, सामाजिक और धार्मिक अभियानों में सक्रिय योगदान दिया है। स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने उन्हें और उनके परिवार को उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान किया।

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी

Mathura यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Mathura : यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार में मेगा सफाई अभियान की शुरुआत

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार