Bike theft case: रोहतास में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 3 गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bike theft case

Report by: Avinash Srivastwa

Bike theft case: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 10 चोरी की बाइक बरामद की हैं, जिनमें 8 स्प्लेंडर बाइक शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Bike theft case: सरगना समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने गिरोह के सरगना इरशाद राईन उर्फ शेरू को डेहरी इलाके से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों रंजीत भुइया और बिट्टू कुमार को भी पकड़ा गया। दोनों आरोपी औरंगाबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और लंबे समय से चोरी की घटनाओं में शामिल थे।

Bike theft case: नकली चाबी और औजार बरामद

Bike theft case

गिरफ्तार अपराधियों के पास से वाहनों की नकली चाबियां, बाइक का लॉक तोड़ने वाले औजार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इन सामानों का इस्तेमाल कर ये लोग आसानी से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

Bike theft case: दिन में फल बेचते, रात में करते थे चोरी

जांच में सामने आया है कि आरोपी दिन के समय फल बेचने का काम करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। वहीं रात होते ही ये लोग घरों के बाहर या परिसरों में खड़ी बाइकों को निशाना बनाकर चोरी कर लेते थे और बाद में उन्हें बेच देते थे।

Bike theft case: संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

डेहरी और इंद्रपुरी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से एक विशेष टीम बनाकर इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

read also: Khandwa हाई-वोल्टेज ड्रामा: पारिवारिक विवाद में पुलिस कंट्रोल रूम के टॉवर पर चढ़ा युवक, CSP की समझाइश के बाद उतरा

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर

Bus accident: नैनीताल में पलटी बस, 1 की मौत, 8 घायल

Report by: Deepak Bus accident: शुक्रवार सुबह नैनीताल में एक बस हादसा

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Report by: Imtiaz Ansari Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट