Bijapur News: डाक विभाग के 4 कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, होटल पर CBI ने डाली रेड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर-कुशल चोपड़ा

Bijapur News: बीजापुर में CBI ने पोस्ट ऑफिस के 4 कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम को टीम ने नगर के एक होटल में छापा मारा। जहां कर्मचारियों को करीब 40 हजार लेते पकड़ा गया। दरअसल बीजापुर जिले में डाक विभाग से जुड़ा एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता रविंद्र और चंदूलाल द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार ट्रांसफर, छुट्टी और मेडिकल अवकाश जैसे वैधानिक कार्यों के लिए खुलेआम रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता रविंद्र ने बताया कि उनसे ट्रांसफर करवाने के बदले ₹20 हजार की मांग की गई थी।

वहीं दूसरे शिकायतकर्ता चंदूलाल ने आरोप लगाया कि एक माह की छुट्टी स्वीकृत कराने के लिए SDI(P) शास्त्री पैंकरा द्वारा ₹15 हजार की मांग की गई।चंदूलाल ने यह भी बताया कि इससे पहले उनकी पत्नी की मेडिकल छुट्टी के लिए ₹10 हजार की राशि मोबाइल फोन-पे ऐप के माध्यम से दूसरे खाते में ट्रांसफर करवाई गई थी,जिसका स्क्रीनशॉट उनके पास सबूत के तौर पर मौजूद है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यह पूरा गोरखधंधा बीते दो वर्षों से लगातार चल रहा है। पोस्ट ऑफिस में पदस्थ कुछ अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उनसे अवैध वसूली की जा रही थी। बताया जा रहा है कि अलग-अलग राज्यों से नए जॉइनिंग के लिए आने वाले लगभग 71 कर्मचारियों से भी अवैध वसूली किए जाने की आशंका जताई गई है।

मामले को और गंभीर बनाते हुए शिकायत में महिला कर्मचारियों के साथ शारीरिक शोषण और अनुचित व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं।पीड़ितों का कहना है कि डर और दबाव के कारण अब तक कई लोग सामने नहीं आ पाए थे,लेकिन अब एकजुट होकर शिकायत दर्ज कराई जा रही है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार अब तक 36 से 40 कर्मचारियों से ₹15 से ₹20 हजार तक की अवैध वसूली की जा चुकी है। इन सभी पीड़ित कर्मचारियों की सूची भी उपलब्ध बताई जा रही है, जिसे जांच एजेंसियों को सौंपे जाने की तैयारी है। इस मामले के सामने आने के बाद डाक विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल भ्रष्टाचार बल्कि मानवाधिकार और महिला सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बन सकता है। अब सभी की नजरें जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर टिकी हैं कि इस पूरे प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कब और क्या कदम उठाए जाते हैं।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और