बीजापुर–दंतेवाड़ा सीमा पर निर्णायक नक्सल विरोधी अभियान, 12 नक्सली ढेर, 3जवान शहीद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sukma

रिपोर्ट- कुशाल चोपड़ा

बीजापुर/दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के पश्चिम बस्तर डिवीजन में सुरक्षा बलों का निर्णायक एंटी-नक्सल अभियान जारी है। जिला बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में अब तक कुख्यात माओवादी कैडर DVCM मोडियामी वेल्ला समेत 12 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं मुठभेड़ में DRG बीजापुर के 3 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है।

सुबह 9 बजे से शुरू हुई मुठभेड़

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव ने जानकारी दी कि DRG दंतेवाड़ा–बीजापुर, STF, CoBRA और CRPF की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान सुबह 09 बजे से लगातार रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में आक्रामक कार्रवाई जारी रखी।

  • बरामद हुए हथियार
    SLR राइफलें, 303 राइफलें
  • अन्य हथियार व भारी गोला-बारूद

कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पट्टलिंगम के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी शेष है।

शहीद जवान
प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी (DRG बीजापुर)
आरक्षक दुकारू गोंडे (DRG बीजापुर)

जवान सोमदेव यादव घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। आवश्यक इलाज की उपयुक्त व्यवस्था की जा चुकी है।

ऑपरेशन जारी

अधिकारियों के अनुसार, इलाके में विशाल सर्च ऑपरेशन जारी है। अतिरिक्त रीइन्फोर्समेंट टीमें भेजी गई हैं और क्षेत्र को कॉर्डन कर घेराबंदी की गई है, ताकि नक्सलियों के गतिविधि क्षेत्र को पूरी तरह से साफ किया जा सके।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली