भिलाई में बिहार दिवस 2025 का भव्य आयोजन, कांग्रेस ने उठाए सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर: विष्णु गौतम

छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले में बिहार दिवस 2025 के उपलक्ष्य में बिहार स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य संगठन प्रभारी नितिन नबीन, स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि और भिलाई-दुर्ग में बसे बिहार के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस आयोजन का उद्देश्य “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को बढ़ावा देना था।

सीएम विष्णुदेव साय का बयान

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में कहा,
“आज बिहार का स्थापना दिवस है, और इसी उपलक्ष्य में दुर्ग में बिहार स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। हजारों बिहारवासी जो छत्तीसगढ़ में रहकर सेवा कर रहे हैं, उन्होंने इसमें भाग लिया। सभी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

कांग्रेस ने कार्यक्रम पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस मनाने को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और सवाल किया कि क्या बिहार में छत्तीसगढ़ दिवस मनाया जाता है?

इस पर सीएम साय ने दो टूक जवाब दिया,
“जो विरोध करना चाहते हैं, वे करें। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के तहत, बीते दो वर्षों से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि राज्यों के बीच सामंजस्य बना रहे।”

राजनीतिक प्रतिक्रिया

यह कार्यक्रम जहां एक ओर छत्तीसगढ़ और बिहार के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक बहस का भी केंद्र बन गया है। कांग्रेस इसे राज्य की सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देख रही है, जबकि भाजपा इसे राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बता रही है।

अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में ऐसे आयोजनों को लेकर राजनीतिक दलों का रुख क्या रहता है और क्या बिहार में भी छत्तीसगढ़ दिवस मनाने की कोई पहल होगी या नहीं।

जम्मू-कश्मीर में बन रहा है भव्य रोपवे नेटवर्क, अमरनाथ गुफा तक पहुंच होगी आसान…यह भी पढ़े

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 5 जून 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय

Crime Control Drive: रायपुर में पुलिस का विशेष अभियान तेज, 22 संदिग्धों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

Crime Control Drive: तेलीबांधा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्धों की

Ebola Surveillance: इबोला प्रभावित देशों से लौटे तीन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, दुर्ग में अलर्ट जारी

Ebola Surveillance: कांगो, इथियोपिया और युगांडा से लौटे यात्रियों की निगरानी, सैंपल

UPSC Aspirant Support: यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की मदद को आगे आए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी

UPSC Aspirant Support: कलेक्टर से मुलाकात में छात्रा महिमा प्रजापति की भावुक

Road Projects :MP में सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी,केंद्र से दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

Road Projects : डबल इंजन की सरकार, विकास की नई रफ्तार,बैतूल-खंडवा-खरगोन-बड़वानी को

Palari Municipal Election में कांग्रेस का दबदबा, अध्यक्ष पद यानेश साहू ने जीता

Palari Municipal Election: अध्यक्ष पद में रोमांचक मुकाबला, यानेश साहू ने 506