बिहार और बंगाल चुनाव को लेकर RSS की बड़ी बैठक, बेंगलुरु में होगा मंथन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) आगामी बिहार और बंगाल विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने जा रहा है। यह बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में 21 से 23 मार्च तक होगी, जिसमें संघ के शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे।

बेंगलुरु में होगी संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा

हर साल मार्च में आयोजित होने वाली यह बैठक संघ के वार्षिक कार्यों की योजना बनाने के लिए महत्वपूर्ण होती है। इस बार की बैठक खास होगी क्योंकि RSS अपनी स्थापना का 100वां वर्ष मना रहा है। इस बैठक में वर्ष 2025-26 के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जो विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक चलेगा।

भाजपा समेत कई संगठन लेंगे हिस्सा

इस बैठक में RSS के 45 प्रांतों के प्रमुख, क्षेत्रीय पदाधिकारी और 32 सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP), विश्व हिंदू परिषद (VHP), भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), राष्ट्र सेविका समिति सहित अन्य संगठन भी शामिल होंगे। हर तीन साल बाद यह बैठक चुनावी वर्ष के रूप में होती है और पिछले साल यह नागपुर में हुई थी। इस बार इसका आयोजन बेंगलुरु में किया जा रहा है।

बिहार और बंगाल चुनाव पर विशेष चर्चा

बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। संघ के सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में बिहार और बंगाल में संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा होगी। इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत बिहार दौरे पर थे, जहां उन्होंने संगठन को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें की थीं। हाल ही में उनका पूर्वोत्तर राज्यों में भी दौरा हुआ, जिसमें बंगाल, असम और अरुणाचल शामिल थे। 2026 में बंगाल में संभावित चुनाव को ध्यान में रखते हुए भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में कौन-कौन होंगे शामिल?

अगर भाजपा 20 मार्च तक अपना नया अध्यक्ष नियुक्त कर लेती है, तो उनके इस बैठक में शामिल होने की संभावना है। इस दौरान भाजपा अपनी आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा कर सकती है। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, केसी मुकुंद, डॉक्टर कृष्ण गोपाल, राम दत्त चक्रधर, आलोक कुमार, अतुल लिमय सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख और अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहेंगे।

वनप्लस रेड रश डेज़ सेल 2025: स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर और छूट..यह भी पढ़े

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई