गरियाबंद में बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा: 4 करोड़ 66 लाख की ठगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Big fraud exposed in Gariaband: Rs 4 crore 66 lakhs defrauded

रिपोर्ट – लोकेश्वर सिन्हा

फरार आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद जिले से एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें ट्रेड एक्सपो यूएसए कंपनी के नाम पर 4 करोड़ 66 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राजाराम तारक को राजिम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजाराम तारक ने निवेशकों से मोटे मुनाफे का लालच देकर उनसे करोड़ों रुपये वसूले और फिर फरार हो गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अब तक अकेले 1 करोड़ 43 लाख रुपये की रकम का गबन कर चुका है।

इस पूरे घोटाले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस द्वारा की गई यह ताजा गिरफ्तारी राजिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे अन्य आरोपियों की धरपकड़ में भी तेजी आने की संभावना है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच लगातार जारी है और निवेशकों को न्याय दिलाने के लिए हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान या संदिग्ध कंपनी में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें।

यह मामला न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए एक चेतावनी है कि फर्जी कंपनियों के झांसे में आकर निवेश करने से पहले सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

6 April 2026 Horoscope : जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा सोमवार

6 April 2026 Horoscope : चंद्रमा वृश्चिक राशि में, भावनाओं और निर्णयों

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर घटना पर सियासत तेज, गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान-आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में कार्रवाई तेज, सरकार बोली- न्यायालय

Bokaro कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ‘नेशनल एडवाइजरी काउंसिल’ में मंजूर अंसारी शामिल

Report: Sanjeev kumar Bokaro झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर