BY: Yoganand Shrivastva
टीवी के बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन की आधिकारिक घोषणा हो गई है। इस बार शो को एक नए अंदाज में पेश किया जाएगा, जिसकी थीम पॉलिटिक्स से प्रेरित है। होस्ट सलमान खान ने नेता के अवतार में एक धमाकेदार प्रोमो जारी करते हुए बताया कि नया सीजन 24 अगस्त से ऑनएयर होगा।
सलमान ने बदला अंदाज, बोले- “दोस्तों-दुश्मनों, तैयार हो जाओ”
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, “लौट आया हूं मैं लेकर बिग बॉस का नया सीजन, और इस बार चलेगी घरवालों की सरकार।” प्रोमो में वे नेता की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं और कहते हैं—”दोस्तों और दुश्मनों, तैयार हो जाओ… क्योंकि अब बनेंगी घरवालों की सरकार।” उन्होंने शो को “टू मच फन” बताते हुए दर्शकों को एक नए अनुभव का वादा किया है।
शो में कौन-कौन आ सकता है? संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट:
1. फैसल शेख (Mr. Faisu): सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम फैसल शेख के शो में भाग लेने की चर्चाएं जोरों पर हैं। उनके साथ उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड जन्नत जुबैर के वाइल्ड कार्ड एंट्री की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।
2. गुरुचरण सिंह: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर, जो हाल ही में अपनी अचानक गुमशुदगी के चलते सुर्खियों में आए थे। वे अब आध्यात्मिक जीवन की बात करते हैं और कहा जा रहा है कि मेकर्स उनसे संपर्क में हैं।
3. अन्य संभावित नाम:
- खुशी दुबे
- गौरव तनेजा (Flying Beast)
- अपूर्वा मुखिजा (Rebel Kid)
- गौरव खन्ना
- धनश्री वर्मा
- अरिश्फा खान
- मिक्की मेकओवर
हालांकि, अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इन सेलेब्स ने शो का हिस्सा बनने से किया इनकार:
- मल्लिका शेरावत ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कहा कि वे न तो इस बार शो में आ रही हैं और न कभी जाएंगी।
- डेज़ी शाह, सलमान की ‘जय हो’ की को-स्टार ने भी बिग बॉस 19 का हिस्सा बनने की बात नकार दी।
- गौरव तनेजा और कथावाचक जया कुमारी को भी शो का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन दोनों ने इसे ठुकरा दिया।
इस बार क्या है खास?
राजनीति थीम के साथ बिग बॉस 19 को नया ट्विस्ट देने की तैयारी है। घर में “घरवालों की सरकार” कैसे बनती है और कौन नेता साबित होता है—यह देखना रोचक होगा। सलमान खान के इस नए राजनैतिक अंदाज ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।





