Delhi : विधानसभा चुनाव के पहले केजरीवाल को तगड़ा झटका, आप मंत्री कैलाश गहलोत ने पार्टी से दिया इस्तीफा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kailash Gehlot resigns

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के पहले आम आमदी पार्टी और केजरीवाल को तगड़ा झटका लगा है। आतिशी सरकार के परिवहन मंत्री और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश गहलोत ने AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आप सुप्रीपो केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा दिया है। इस्तीफे में उन्होंने शीशमहल और यमुना की सफाई का मुद्दा प्रमुख रुप से उठाया है।

कई वादे अधूरे रह गए
कैलाश गहलोत ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि “अरविंद केजरीवाल जी, मैं आपको सबसे पहले एक विधायक और एक मंत्री के रूप में दिल्ली के लोगों की सेवा करने और उनका प्रतिनिधित्व करने का सम्मान देने के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं। हालांकि, साथ ही मैं यह भी कहना चाहता हूं कि आज आम आदमी पार्टी के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। अंदरूनी चुनौतियां, उन मूल्यों तक जो हमें एक साथ लाए थे, राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता से आगे निकल गई हैं, जिससे कई वादे अधूरे रह गए हैं।”

यमुना की सफाई को लेकर नाराज थे गहलोत

कैलाश गहलोत ने आगे लिखा – “यमुना को हमने स्वच्छ नदी में बदलने का वादा किया था, लेकिन कभी ऐसा नहीं कर पाए। अब यमुना नदी शायद पहले से भी अधिक प्रदूषित हो गई है। इसके अलावा, अब ‘शीशमहल’ जैसे कई शर्मनाक और अजीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने पर विश्वास करते हैं? एक और दुखद बात यह रही है कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने स्वयं के राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं। अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली का वास्तविक विकास नहीं हो सकता।”

‘मेरे पास और कोई विकल्प नहीं बचा था’- कैलाश गहलोत
कैलाश गहलोत ने आगे लिखा, “मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू की थी और मैं इसे जारी रखना चाहता हूं। यही कारण है कि मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. मैं आपके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं इस यात्रा के दौरान अपनी पार्टी के सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों को उनकी शुभकामनाओं और दयालुता के लिए धन्यवाद देता हूं।”

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari