Bhopal news: अवैध कॉलोनियों पर बदली नीति, अब तोड़फोड़ नहीं बल्कि अधिग्रहण से मिलेगी राहत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Bhopal news: जिले में अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन ने अपनी रणनीति बदल दी है। अब तक इन कॉलोनियों पर कार्रवाई कर उन्हें रोकने के प्रयास होते रहे, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसी कारण अब जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों का अधिग्रहण कर उन्हें विकसित करने का फैसला लिया है।

संयुक्त रूप से होगा विकास कार्य
नए निर्णय के तहत जिला प्रशासन, नगर निगम और जिला पंचायत मिलकर अवैध कॉलोनियों का अधिग्रहण करेंगे। इसके बाद कॉलोनियों में बचे हुए प्लाट बेचे जाएंगे। इससे मिलने वाली राशि का उपयोग सड़क, नाली, बिजली, पानी और सीवेज जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने में किया जाएगा।

रहवासियों को मिलेगी बड़ी राहत
इस योजना के लागू होने से अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रशासन खुद इन क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा।

तेजी से बढ़ रही अवैध बसाहट
हुजूर और कोलार तहसील में हर साल सौ से अधिक अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। पिछले छह से आठ वर्षों में हुजूर, कोलार और बैरसिया तहसील क्षेत्रों में तेजी से बसाहट बढ़ी है, लेकिन इनके खिलाफ सख्त कदम नहीं उठ पाए।

कॉलोनाइजरों के झूठे वादे
अवैध कॉलोनियों में कॉलोनाइजर सस्ती कृषि भूमि पर प्लाट काटकर लोगों को सड़क, पानी, बिजली और पार्क जैसी सुविधाओं का सपना दिखाते हैं। प्लाट बिकने के बाद सुविधाएं नहीं मिलतीं, जिससे लोग एसडीएम, तहसील और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हो जाते हैं।

लगातार शिकायतों के बाद फैसला
कलेक्ट्रेट में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि भूमाफिया खेतों में मुरम डालकर प्लाट काट रहे हैं और अधिक दामों पर बेच रहे हैं। कई जगह न सड़क है, न नाली और न ही बिजली-पानी की व्यवस्था। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए अधिग्रहण का निर्णय लिया गया।

नौ कॉलोनियों को नोटिस जारी
प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर ऐसी अवैध कॉलोनियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है, जहां सुविधाएं नहीं हैं। अब तक नौ अवैध कॉलोनियों को नोटिस जारी कर प्लाटिंग पर रोक लगा दी गई है और संबंधित बिल्डरों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया शुरू की गई है।

इन क्षेत्रों पर विशेष नजर
मुबारकपुर, सेवनिया ओंकारा, पिपलिया बेरखेड़ी, कुराना, थुआखेड़ा, सुरैया नगर, छावनी पठार, कोलार क्षेत्र सहित कई गांवों और इलाकों को चिन्हित किया गया है, जहां अवैध कॉलोनियों का विस्तार हुआ है।

सौ से अधिक कॉलोनियों की सूची तैयार
हुजूर तहसील में सौ से अधिक अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार कर ली गई है। शासन स्तर पर नए नियम लागू होने तक पुराने प्रावधानों के तहत कॉलोनाइजर और भूमि स्वामियों पर प्रकरण दर्ज किए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा