Bhopal News 12 January ; स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ एवं आवरण जलाने की घटना पर सर्वसमाज में आक्रोश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal News 12 January

Bhopal News 12 January ; पुलिस आयुक्त हरिनारायण मिश्र ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया

Bhopal News 12 January ; भोपाल, 12 जनवरी 2026, भाजपा के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामाजिक समरसता के प्रतीक स्व. कैलाश नारायण सारंग की प्रतिमा पर लगाए गए आवरण (कपड़े) को जलाए जाने एवं प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर सर्वसमाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

घटना के विरोध में सोमवार को सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस आयुक्त महोदय हरिनारायण मिश्रा से भेंट कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने इस कृत्य को समाज की भावनाओं को आहत करने वाला एवं कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला बताया तथा शीघ्र और सख्त कार्रवाई का आग्रह किया।

Bhopal News 12 January ; पुलिस आयुक्त महोदय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रकरण में त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bhopal News 12 January ; प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अजय श्रीवास्तव ‘नीलू’, प्रदेशाध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री श्री ब्रजेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र श्रीवास्तव, श्री प्रमोद नेमा (नेमा समाज), श्री ललित जैन, श्री अजय देवनानी (चेंबर ऑफ कॉमर्स), श्री तेजपाल सिंह पाली, श्री वेंकटेश गोयल, श्री मुकेश राठौर (राठौर समाज), श्री प्रमोद चुग (विश्रामघाट समिति), श्री शैलेन्द्र वर्मा (जाट समाज), श्री अभय प्रधान (प्रवक्ता), श्री मनोज जैन बंगा (दिगंबर जैन समाज), श्री रवि गगरानी (माहेश्वरी समाज), श्री राजकुमार, श्री चन्द्रशेखर तिवारी (हिंदू उत्सव समिति), श्री आलोक श्रीवास्तव, श्री सौरभ कुलश्रेष्ठ, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री दिनेश श्रीवास्तव, श्री संजय पटेल (गुजराती समाज), श्री शिव यादव (यादव समाज), श्री दीपक लालचंदानी (सिंधी समाज), श्री बंटी साईं गोस्वामी एवं श्री गिरधर राठी सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सर्वसमाज ने एक स्वर में मांग की कि समाज में शांति, सौहार्द एवं सम्मान की भावना को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे कृत्यों पर कठोर संदेश देने वाली कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस न कर सके।

ये भी जानिए; उद्यमिता और नवाचार ही भारत की ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'