bhopal-gas-agency : भोपाल में LPG को लेकर एक्शन शुरू, एमपी नगर और लालघाटी की गैस एजेंसियों पर रेड, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bhopal-gas-agency-checking-action

bhopal-gas-agency : लालघाटी ममता गैस एजेंसी, विनीत गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण

by: vijay nandan

bhopal-gas-agency : मध्यप्रदेश में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी को लेकर सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। घरेलू गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए अलग-अलग जिलों में जांच दल तैनात किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भोपाल में भी गैस एजेंसियों पर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है, जहां अधिकारियों की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है।

भोपाल, जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने भोपाल जिले की 40 गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए 23 अधिकारियों की टीम तैनात की है। यह टीम एजेंसियों में होने वाली अनियमितताओं, अवैध भंडारण और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू गैस सिलेंडर मिल सके।

प्रशासन की इस पहल के बाद जांच दल सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए Mamta Bharat Gas Agency लालघाटी पर छापामार कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई गुफा मंदिर, लालघाटी और बैरागढ़ क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी पर की गई, जहां गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और वितरण की शिकायतें सामने आई थीं। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की और आवश्यक कार्रवाई की।

bhopal-gas-agency : एसडीएम एमपी नगर द्वारा स्टॉक में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई के निर्देश

उधर गैस सिलेंडरों के भंडारण और वितरण व्यवस्था की जांच के तहत आज एसडीएम एमपी नगर एल. के. खरे द्वारा जंबूरी मैदान स्थित विनीत गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में कमर्शियल एवं घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, जिनके स्टॉक में अनियमितता सामने आई।

एल. के. खरे, एसडीएम एमपी नगर द्वारा विनीत गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान गोदाम के अंदर 51 बड़े कमर्शियल सिलेंडर, 147 पाँच किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर तथा 18 प्लास्टिक कमर्शियल सिलेंडर भरे हुए पाए गए। इसके अतिरिक्त घरेलू श्रेणी के 535 भरे हुए तथा 823 खाली सिलेंडर भी गोदाम में पाए गए।

जांच के दौरान उपलब्ध सिलेंडरों का स्टॉक रजिस्टर से मिलान नहीं हो पाया, जिससे अनियमितता की आशंका व्यक्त की गई। निरीक्षण के समय फूड इंस्पेक्टर श्री प्रवीण भी उपस्थित रहे।

bhopal-gas-agency : एसडीएम खरे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फूड इंस्पेक्टर को आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर ही संपूर्ण कार्रवाई का पंचनामा तैयार किया गया तथा संबंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गैस सिलेंडरों के भंडारण और वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

bhopal-gas-agency : जिला प्रशासन का कहना है कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए आगे भी इस तरह की निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि अगर उन्हें कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना प्रशासन को दें।

ये भी जानिए Bhopal Collector Order : LPG की कालाबाजारी-जमाखोरी रोकने प्रशासन सख्त, 40 से ज्यादा एजेंसियों पर कलेक्टर ने तैनात किए 23 अफसर

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन