भोपाल बड़ी झील में डल झील जैसा अनुभव: 20 शिकारे पहुंचे, 4 दिसंबर को सीएम डॉ. यादव करेंगे लोकार्पण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bhopal-dal-lake-style-shikara-inauguration-mohan-yadav

भोपाल: मध्य प्रदेश में पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 दिसंबर को भोपाल के बोट क्लब पर श्रीनगर की डल झील की तर्ज़ पर तैयार किए गए शिकारे का लोकार्पण करेंगे। इस विशेष समारोह में विभिन्न विधायकगण की भी उपस्थिति रहेगी। राजधानी भोपाल की पहचान—बड़ा तालाब अब पर्यटन के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इसमें 20 आकर्षक शिकारे पहुंच चुके हैं, जो घाट पर रंगीन और सौंदर्यपूर्ण कश्मीरी शैली का एहसास कराते हैं।

भोपाल में शिकारे का आनंद

लोकार्पण के बाद आम नागरिक और पर्यटक शिकारे पर सैर का आनंद ले सकेंगे। पर्यटन विभाग का मानना है कि इससे भोपाल ताल की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे और राजधानी का जल पर्यटन अंतरराष्ट्रीय स्तर का आकर्षण बनेगा।

पर्यटन विस्तार का नया अध्याय

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश पर्यटन लगातार नए प्रयोग कर रहा है।
  • भोपाल ताल में शिकारा सेवा शुरू होने से शहर की रात्रिकालीन पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
  • राज्य के अन्य प्रमुख झीलों व पर्यटन केंद्रों पर भी जल-आधारित अवकाश सुविधाओं के विस्तार की योजना है।
  • पर्यटन विभाग के अनुसार, इस पहल से स्थानीय रोजगार, निजी निवेश और घरेलू-विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली