भोजपुर मंदिर से निकला संघ का पथ संचलन, नागरिकों ने किया स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
भोजपुर मंदिर से निकला संघ का पथ संचलन, नागरिकों ने किया स्वागत

स्वयंसेवकों ने किया नगर भ्रमण

भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भोजपुर मंडल का पथ संचलन सोमवार को विश्व प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर के प्रांगण से शुरू हुआ। स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन और देशभक्ति के भाव के साथ नगर भ्रमण किया। मार्ग में उपस्थित नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

मुख्य वक्ता संतोष मीणा का संदेश

मुख्य वक्ता संतोष मीणा ने कहा कि देश की सेवा के लिए यह जीवन पर्याप्त नहीं है। उन्होंने संघ कार्य के विस्तार और विकास का उल्लेख करते हुए बताया कि पहली पीढ़ी ने संघ कार्य का बीज बोया, दूसरी ने इसे राष्ट्रव्यापी बनाया, तीसरी ने समाजव्यापी और चौथी ने संगठन के स्तर पर इसे मजबूत किया। अब जिम्मेदारी है कि संघ कार्य समाज के साथ एकरस हो और सम्पूर्ण समाज संघमय बने।

आगामी अभियान और कार्यक्रम

संतोष मीणा ने पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर से 30 नवंबर तक व्यापक गृह संपर्क अभियान आयोजित होगा, जिसमें सभी स्वयंसेवक प्रत्येक घर से संपर्क करेंगे। इसके बाद 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक मंडल/बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलन होगा, जिसमें पूरे परिवार का एकत्रीकरण होगा।

पथ संचलन का समापन

संचलन का समापन भोजपुर मंदिर परिसर में संघ प्रार्थना के साथ किया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवक और नागरिक उपस्थित रहे।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का