bhopal-army-day : भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर: डिप्टी सीएम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bhopal-army-day

bhopal-army-day : उप मुख्यमंत्री शुक्ल से थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने की सौजन्य भेंट

bhopal-army-day : भोपाल, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से निवास कार्यालय, भोपाल में थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सौजन्य भेंट की। जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने आगामी वर्ष में भोपाल में आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सेना एवं राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सहभागिता की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ देशभक्ति, सैन्य सम्मान और जन-भागीदारी की भावना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। इससे प्रदेश के युवाओं में सेना में शामिल होकर राष्ट्रसेवा करने की प्रेरणा भी मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सेना और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को भी सुदृढ़ करेंगे।

bhopal-army-day

bhopal-army-day : थल सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने बताया कि 15 जनवरी 2027 को भोपाल में भव्य सेना दिवस परेड आयोजित की जाएगी, जिसकी भव्यता और स्वरूप नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के समान होगा। इस आयोजन के अंतर्गत परेड के साथ सैन्य प्रदर्शनी, सैन्य अभ्यास, शौर्य संध्या और विभिन्न आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 1 नवंबर 2026 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस से ‘मेरी माटी अभियान’ के अंतर्गत की जाएगी। जनवरी 2027 में 7 से 12 जनवरी तक सैन्य प्रदर्शनी, 9, 11 एवं 13 जनवरी को परेड अभ्यास, 11 एवं 13 जनवरी को शौर्य संध्या अभ्यास तथा 11-12 जनवरी को बड़े तालाब में सैन्य गतिविधियां आयोजित होंगी। मुख्य परेड 15 जनवरी को प्रस्तावित मार्गों पर आयोजित की जाएगी, जबकि शौर्य संध्या और अन्य कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थलों पर संपन्न होंगे। बैठक में लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान, लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह, मेजर जनरल विकास लाल, बिग्रेडियर नितिन भाटिया, कर्नल सौरभ कुमार, सन्नी जुनेजा, राजेश बंडले तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी जानिए : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पूर्व मंत्री श्री पवैया ने संभाला पदभार

Haryana Journalists Protest : ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना : डॉ इंदु बंसल

Haryana Journalists Protest : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Bhopal news : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पूर्व मंत्री पवैया ने संभाला पदभार

Bhopal news : उप मुख्यमन्त्री देवड़ा एवं श्री शुक्ल ने दी शुभकामनाएं

Balod Kite Accident : छत से गिरकर 7 वर्षीय मासूम की मौत

Balod Kite Accident : नेवारीकला गांव में दर्दनाक हादसा, दूसरी मंजिल से

Pension Issue : बोकारो में पेंशन के लिए भटकता बुजुर्ग, 3 महीने से प्रखंड कार्यालय के चक्कर

Pension Issue : कसमार प्रखंड कार्यालय में सुनवाई नहीं, बुजुर्ग रोज लगा

Kota : अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: कोटा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

bareilly-fake-fertilizer : बरेली में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 ट्रक नकली खाद जब्त

bareilly-fake-fertilizer : , ‘ऑर्गेनिक पोटाश’ के नाम पर किसानों से ठगी कई

Korba Fight : कपड़ा दुकान के बाहर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाददाता: उमेश डहरिया Korba Fight : निहारिका घंटाघर के पास देर रात

Kudargarh Chunari Offering: कुदरगढ़ धाम में 108 मीटर चुनरी अर्पित, नवरात्रि में उमड़ी आस्था की लहर

Kudargarh Chunari Offering: नवरात्रि में कुदरगढ़ धाम में दिखा भक्ति का भव्य

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू

mukesh-khanna : अयोध्या में मुकेश खन्ना ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत

रिपोर्ट- अंकुर पांडे mukesh-khanna : अयोध्या, महाभारत धारावाहिक में भीष्म पितामह का

Pakistani spy arrested: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Report by: Sandeep Chaudhary Pakistani spy arrested: गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में

Raigarh Opium Network Bust: रायगढ़ पुलिस का अफीम नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Opium Network Bust: अंतरराज्यीय ऑपरेशन में बड़ी सफलता, 72 घंटे बाद

Farrukhabad में पत्रकार पर हमला, बेल्ट से पीटा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Report by: Sartaj Khan Farrukhabad: उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र