Bhopal जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी: डिप्टी सीएम शुक्ल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal health _swadesh news

Bhopal मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले जूनियर डॉक्टरों के लिए प्रदेश सरकार ने खुशियों की सौगात दी है। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के निर्देशों के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड (मानदेय) में वृद्धि का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह संशोधित मानदेय 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी माना जाएगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत हजारों जूनियर डॉक्टरों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

Bhopal उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर हुई वृद्धि

जूनियर डॉक्टरों की लंबे समय से चली आ रही मांग और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) 2.94 के आधार पर मानदेय में बढ़ोतरी की है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और वे न केवल प्रशिक्षण लेते हैं, बल्कि मरीजों की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

Bhopal संशोधित स्टाइपेंड की नई दरें (एक नजर में):

पद / वर्षपुराना स्टाइपेंड (₹)नया संशोधित स्टाइपेंड (₹)
PG प्रथम वर्ष75,44477,662
PG द्वितीय वर्ष77,76480,050
PG तृतीय वर्ष80,08682,441
इंटर्न (Intern)13,92814,337
सीनियर रेजिडेंट (SR)88,21090,803
जूनियर रेजिडेंट (JR)63,324
सुपर स्पेशिलिटी (1st-3rd Year)82,441

Bhopal स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

उप मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया है कि इस वृद्धि के बाद जूनियर डॉक्टर और अधिक समर्पण भाव से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और डॉक्टरों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Read this: MP News 13 March : मिलावटखोरों पर मोहन सरकार का ‘वज्रपात’, दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),