Bhitarwar: सिमरिया टेकरी में क्रिसमस का उल्लास: प्रार्थना, गीत और प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report By: Santosh Sarbagi, Edit By: Priyanshi Soni

Bhitarwar: डबरा और भितरवार क्षेत्र में क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। आज ही के दिन प्रभु यीशु मसीह के जन्म की स्मृति में सिमरिया टेकरी स्थित सेंट पीटर स्कूल और चर्च परिसर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Bhitarwar: प्रार्थना, गीत और प्रभु यीशु का गुणगान

ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के जन्म स्थल का प्रतीकात्मक दृश्य सजाया और सामूहिक प्रार्थना की। इस दौरान बाइबिल पाठ के साथ-साथ प्रभु यीशु के गुणगान और चरवाहों से जुड़े पारंपरिक गीत गाए गए। नन्हे बच्चे संता क्लॉज और फरिश्तों की वेशभूषा में झूमते-नाचते नजर आए, जिससे माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।

रात्रि 12 बजे मनाया जाएगा जन्मोत्सव

चर्च के फादर जोसेफ सोनू ने बताया कि प्रभु यीशु का जन्मोत्सव रात्रि 12 बजे विशेष प्रार्थना के साथ मनाया जाएगा। इसके बाद सामूहिक आराधना होगी और शांति, प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। पूरे दिन समुदाय के लोग खुशियां मनाएंगे और एक-दूसरे को बधाइयां व उपहार देंगे।

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु

क्रिसमस पर्व पर दूर-दूर से ईसाई समाज के लोग सिमरिया टेकरी स्थित चर्च में पहुंचे। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। यह चर्च न सिर्फ क्षेत्र की आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी प्राचीनता और धार्मिक महत्व के लिए भी जानी जाती है।

गीतों में झलकी आस्था और उल्लास

कार्यक्रम के दौरान यह पारंपरिक गीत गूंजता रहा,“चरवाहे नाचो, खुशियां मनाओ रे,यहां जन्म हुआ प्रभु आया रे, शांति का दूत लाया रे।”इन गीतों के साथ सिमरिया टेकरी पूरी तरह क्रिसमस के रंग में रंगी नजर आई।

Raja Bhoj Airport को विश्वस्तरीय बनाने पर मंथन, नागरिक सुझावों पर जोर; मनोज मीक ने मानदेय ठुकराया

Raja Bhoj Airport पर एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सांसद Alok

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम

बिग बॉस फेम Sambhavna Seth बनने वाली हैं मां, सरोगेसी से दी खुशखबरी

Sambhavna Seth ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर में नवाचार की नई उड़ान, इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर संभाग के युवाओं को तकनीकी, नवाचार और

Khargone: कल जो कहा… आज वो किया, CM डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

Khargone: किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Tumbbad 2 की रिलीज़ डेट घोषित: सोहम शाह की लोक-हॉरर फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Tumbbad 2 : बहुचर्चित फिल्म तुम्बाड के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज़

IPL 2026 में नया इतिहास , हैदराबाद ने मुंबई को हराकर रचा रिकॉर्ड

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार