भिंड: घायल युवक तड़पता रहा, एसआई ने पहले कार धुलवाई – शिकायत पर बवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भिंड: जिले के दबोह थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां थाने के बाहर खून से लथपथ युवक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद सब इंस्पेक्टर (एसआई) रविंद्र सिंह मांझी पर आरोप है कि उन्होंने सबसे पहले घायल के भाई से अपनी कार धुलवाई। एसआई का कहना था – “पहले गाड़ी साफ करो, फिर रिपोर्ट लिखेंगे।”

खेत विवाद से शुरू हुआ झगड़ा

घटना मंगलवार को बरथरा गांव की है, जहां खेत में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़े के दौरान रामू और श्यामू परिहार नामक दो भाइयों पर हमला हुआ। इसमें श्यामू के सिर पर गंभीर चोट आई। बुधवार सुबह दोनों भाई शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तभी यह पूरा वाकया हुआ।

वीडियो हुआ वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

थाने के बाहर घायल श्यामू खून से लथपथ हालत में तड़प रहा था, जबकि उसका भाई पानी और कपड़े से पुलिस वाहन साफ करता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो गुरुवार को सामने आया। वीडियो वायरल होते ही एसपी असित यादव ने मामले की जांच के आदेश दिए। दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

दबोह थाना पहले भी विवादों में

यह पहली बार नहीं है जब दबोह थाना विवादों में आया हो। हाल ही में शराब दुकान से जुड़े एक प्रकरण में भी एएसआई और नगर रक्षा समिति के एक सदस्य पर गाली-गलौज और फर्जी केस दर्ज करने की धमकी देने के आरोप लगे थे। उस मामले में भी एसपी ने जांच शुरू कराई थी।

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित