भिलाई: सीएम विष्णु देव साय का दौरा, विपक्ष पर साधा निशाना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhilai: CM Vishnu Dev Sai visits, takes aim at the opposition

भिलाई से रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को निजी दौरे पर भिलाई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेताओं के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। खास तौर पर दीपक बैज द्वारा दिए गए “छत्तीसगढ़ अडानी प्रदेश बनने जा रहा है” वाले बयान पर सीएम ने सख्त लहजे में जवाब दिया।

विपक्ष के पास अब कुछ कहने को नहीं: सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,

“अब इन लोगों के पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है। विधानसभा चुनाव हारे, लोकसभा चुनाव हारे, नगर निगम और पंचायत चुनाव में भी इनका सुपड़ा साफ हो गया। अब जब कोई ठोस मुद्दा नहीं है, तो बिना आधार के कुछ भी बयानबाज़ी कर रहे हैं।”

सीएम साय ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार जनहित के कार्यों पर फोकस कर रही है और विपक्ष केवल सस्ती राजनीति कर रहा है।

विधायक देवेंद्र यादव और कवासी लखमा पर भी बोले

विधायक देवेंद्र यादव और कवासी लखमा के मामले पर भी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा,

“इन नेताओं को कोई नहीं फंसा रहा। जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं। अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी। लगातार इनकी जमानत खारिज हो रही है, इसका मतलब है कि मामला गंभीर है और जांच एजेंसियों को सबूत मिल रहे हैं।”

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली